फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   European countries have warned Russia over the attack on Russia's opposition leader Alexey Navalny

नवेलनी पर हमले को लेकर यूरोपीय देशों ने दी रूस को प्रतिबंधों की चेतावनी

Thu, 10 Sep 2020 12:55 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Sep 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
European countries have warned Russia over the attack on Russia's opposition leader Alexey Navalny
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : फाइल फोटो

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी पर हमले को लेकर यूरोपीय देशों ने रूस को चेतावनी दी है। रूस के नेता नवलनी को जहर देने के मामले में व्लादिमीर पुतिन की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर यूरोप के कई देश पुतिन के खिलाफ सीधे तौर पर सामने आकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। वहीं जर्मनी रूस पर कुछ प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है। जर्मनी फिलहाल यूरोपीय यूनियन का प्रमुख है।
विज्ञापन



जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास ने इस मामले पर साफ कहा है कि मॉस्को की ओर से इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं आता है तो हम जर्मनी पर कुछ प्रतिबंध लगाने का विचार करेंगे। जिसमें जर्मन-रूसी गैस पाइपलाइन परियोजना पर पुनर्विचार कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवालनी के मामले में जर्मनी  डॉक्टर न कहा है कि इनको मारने में नोविचोक नर्व एजेंट जैसा रासायनिक पदार्थ उपयोग किया जा सकता है। फिर यूरोपीय यूनियन ने पिछले सप्ताह रासायनिक हथियार के इस्तेमाल की कड़ी निंदा की थी। और इसको अंतरराष्ट्रीय नियम का गंभीर उल्लंघन बताया था।

एक राजनायिक ने बताया कि यूरोपीय यूनियन ने जिन प्रतिबंधात्मक उपायों की बात कर रहा है इसका मतलब कुछ व्यक्तियों पर प्रतिबंध से है। अगर इसे लागू किया गया तो इन लोगों पर ईयू यात्रा पर रोक लगा दी जाएगी साथ ही क्षेत्र में उनकी किसी भी संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने निष्पक्ष जांच की मांग
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग प्रमुख के कार्यालय ने भी रूस सरकार से नवलनी को कथित तौर पर जहर देने के मामले की स्वतंत्र जांच कराने या ऐसी किसी जांच में सहयोग देने की अपील की है।

वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैशले ने कहा, 'रूस की धरती पर बेहद गंभीर अपराध को अंजाम दिया गया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस अपराध को अंजाम देने में जहरीले और बेहद घातक पदार्थ नोविचोक का इस्तेमाल किया गया। इसकी पर्याप्त जांच होनी चाहिए।'

नोविचोक नर्व एजेंट जहर से किया हमला
नवलनी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी माने जाते हैं। उन्होंने कई बार रूस के राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्हें नोविचोक नर्व एजेंट जहर दिया गया है। वे अभी बर्लिन के एक अस्पताल में हैं फिलहाल वह कोमा में हैं।


रूस पर लगातार कई शक्तिशाली देश नवलनी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। जिसमें विश्व का सबसे बड़ा सैन्य संगठन नाटो भी इस मामले की जांच की मांग कर है। अमेरिका के राष्ट्रपति भी इस प्रकरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed