फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   isis takes responsibility of london parliament attack

आईएस ने ली लंदन हमले की जिम्मेदारी, 8 गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2017 01:43 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Fri, 24 Mar 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
isis takes responsibility of london parliament attack

आईएसआईएस ने बुधवार को लंदन में ब्रिटिश संसद के पास हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 40 लोग घायल हो गए थे। वहीं ब्रिटिश पार्लियामेंट के कैम्पस में एक पुलिसवाले को चाकू मार दिया गया।

विज्ञापन


संसद के पास हुए हमले के ही वक्त वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर एक कार ने लोगों को कुचल दिया। एक साथ हुई इन घटनाओं के बाद लंदन में अलर्ट जारी कर दिया गया। ब्रिटेन की पुलिस इसे आतंकी हमला मानकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


हमले में चार लोगों की हुई थी मौत, 40 घायल

लंदन में संसद के पास बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में एक हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए हैं। ब्रिटिश संसद के बाहर हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। बड़े हमले की निंदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ब्रिटिश मीडिया की ओर से खबर सामने आ रही है कि हमले के बाद बर्मिंघम से सदिंग्ध गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अलग ढंग में किए गए इस हमले में पहले लोगों को कार से रौंदा गया और बाद में चाकू से हमला किया गया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। वहीं 40 लोग घायल भी हो गए हैं।

मीडिया की खबरों के मुताबिक लोगों ने बताया कि काली कार से घायल करने के बाद आतंकी से बाहर निकला और संसद में भागकर घुसने लगा। एक पुलिस कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन सनकी ने उसे चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

लोगों ने बताई आपबीती

isis takes responsibility of london parliament attack
British parliament in lockdown after reports of shooting, stabbing and 'at least a dozen injured'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों ने उस दौरान क्या हालात थे, ये शेयर किया। बीबीसी से एक महिला मिशेल ने बताया कि जब हमला हुआ तो वहां कई स्कूली बच्चे भी थे। उन्होंने कहा कि अचानक लोग चीखने लगे और हमने पुलिसवाले को फर्श पर लेटे हुए देखा। वो लोगों को छुपने की कह रहे थे।
 
मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने भी अपना अनुभव शेयर किया। डेली मेल के पत्रकार के मुताबिक हमलावर के हाथ में कुछ छड़ी जैसा था, जैसे ही पुलिसकर्मी ने उसे रोका, तो कुछ ही पलों में पुलिसवाला नीचे गिर गया। वो अपनी उस छड़ी को घुमाने लगा, जो कि एक धारदार हथियार की तरह दिख रही थी।

बता दें कि हमले के बाद पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, इसके बाद भी आज संसद की कार्यवाही नियमित रुप से चलेगी। बताते चलें कि बुधवार की दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर एक हमलावर ने संसद के पास टेम्स नदी पर बने पुल वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर तेजी से कार दौड़ा दी। हरकत में आए सुरक्षाबलों ने मौके पर ही एक हमलावर को मार गिराया। इस घटना की पूरी दुनिया में निंदा की जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी घटना की निंदी की है।

Read Also- लंदन हमला: 'लोग चीख रहे थे नीचे झुको वापस जाओ'
Read Also- तस्वीरों में: ब्रिटिश संसद के बाहर आतंकी हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के वक्त हाथ में चाकू लिए हमलावर बाहर निकला और संसद परिसर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोका तो उसने एक पुलिसकर्मी को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दूसरे हथियारबंद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को गोली मार दी।

हमले के वक्त संसद की कार्यवाही चल रही थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। राजनेताओं, पत्रकारों और आगंतुकों को लगभग पांच घंटे तक संसद से बाहर नहीं जाने दिया गया। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा ने कहा है कि केवल एक हमलावर था। उसकी पहचान अभी नहीं बताई गई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के आगे झुकने वाले नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटीश पीएम टेरेसा मे से बात कर इस हमले की निंदा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लंदन हमले के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम हमले के पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी हमले की निंदा की है। स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से संपर्क में हैं जो भारतीयों की हर मदद करेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी भारतीय के घायल होने की खबर नहीं है। सुषमा ने ट्वीट कर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के टेलिफोन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर 020 8629 5950 और 020 7632 3035 (लंदन) Pl RT हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed