फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   high alert at jodhpur railway station

ISIS के पत्र के बाद जोधपुर स्टेशन पर हाई अलर्ट

Mon, 20 Mar 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
high alert at jodhpur railway station
जोधपुर-रेलवे स्टेशन के बाहर तैनात जवान और अधिकारी - फोटो : amar ujala
आईएसआईएस के धौलपुर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के पत्र के बाद जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके चलते यहां आने-जाने वाले यात्रियों की सघन तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भी हाई अलर्ट घोषित होने के बाद भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। अब यहां आने—जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली जा रही है। तलाशी के चलते यहां आने वाले लोगों में भी अजीब सा डर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, लोगों में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के लिए खुशी भी है। जोधपुर रेलवे सुरक्षा के अतिरिक्त आयुक्त ओपी मीना का कहना है कि मध्यप्रदेश में ट्रेन विस्फोट के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed