फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   eight people have been wounded in a knife attack in the Russia

रूस: राह चलते आठ लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

Sat, 19 Aug 2017 06:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Sat, 19 Aug 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
eight people have been wounded in a knife attack in the Russia

रूस के सर्गट में सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक शख्स ने चाकू मारकर आठ लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर ने रास्ते में चलते लोगों पर अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: रूस: HR ने बताई नौकरी नहीं देने की ऐसी वजह, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन


ये घटना पश्चिमी साइबेरियन सिटी के केंद्र में हुई। न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती की रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस का मानना है कि हमलावर का मानसिक संतुलन सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय समय के अनुसार हमला सुबह करीब 11.20 बजे हुआ। अचानक एक शख्स ने राह चलते लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। रसियन इनवेस्टीगेशन कमेटी का कहना है कि हमलावर के साइकोलॉजिकल इतिहास को खंगाला जा रहा है।

पढ़ें: रूस में रिसाइकल सेंटर में चोरी की मिसाइल में धमाका, 2 लोगों की मौत

हमलावर स्थानीय निवासी है और उसका जन्म 1994 में हुआ था। हालांकि कमेटी का कहना है कि हमले की वजह का पता नहीं चल सका है। कमेटी की प्रवक्ता ने हमलावर के आतंकी होने की संभावना पर ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस हमले के किसी आतंकी गतिविधि से जुडे़े होने की संभावना कम है। ये हत्या की साजिश के तहत किया हमला है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed