{"_id":"5993e03e4f1c1b891b8b47e0","slug":"stolen-surface-to-air-missile-explodes-in-russian-scrap-yard-killing-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में रिसाइकल सेंटर में चोरी की मिसाइल में धमाका, 2 लोगों की मौत ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
रूस में रिसाइकल सेंटर में चोरी की मिसाइल में धमाका, 2 लोगों की मौत
बीबीसी, हिन्दी
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
russia
- फोटो : AFP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी रूस में एक रिसाइकल सेंटर में हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। धमाका एक मिसाइल से हुआ जिसे चोरी किया गया था। यूट्यूब पर कार के डैशकैमरे से रिकॉर्ड हुए एक धमाके के वीडियो के अपलोड होने के बाद रूसी मीडिया अलर्ट हुई। 10 मीटर (35 फीट) लंबी सोवियत काल की एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल एस-200 अंगारा को नाटो देशों में SA-5 'गैमन' के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
ये मिसाइल 1960 के दशक से सेवा में लाई गई और अब इनकी जगह एस-300 और एस-400 सरफेस-टू-एयर मॉडल ने ले ली है। यह अभी तक नहीं पता चल पाया है कि मिसाइल रिसाइकल सेंटर तक कैसे पहुंची। स्थानीय न्यूज वेबसाइट बाई24 डॉट ओआरजी के मुताबिक, सात टन की मिसाइल मिलिस्ट्री बेस से चुराई गई थी। मिसाइल चुराने वाले लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। मिसाइल को बेचकर पैसे कमाने के इरादे से इसे चुराया गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि धमाका तब हुआ जब वर्कर मिसाइल को खोलने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
न्यूज़ वेबसाइट द इनसाइडर ने कहा कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने बाद में जांच के दौरान एस-200 मिसाइल सिस्टम से दूसरा रॉकेट बरामद किया। इस घटना को लेकर रूसी सोशल मीडिया में काफी बहस हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मिसाइल रिसाइकल प्लांट तक कैसे पहुंची। डेमिड काचेंकों ने सवाल किया, बिना लोहे वाली कबाड़ की दुकान पर एक मिसाइल क्या कर रही थी?मय्या यारोवाया ने लिखा, हमारे पास इतने जंग खाए हुए हथियार हैं कि लोग अब उन्हें कबाड़ में भी बेचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के परिणाम भयावह हैं।
विज्ञापन