फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला को मारपीट के बाद चाकू मारकर किया घायल, तीन पर केस दर्ज

महिला को मारपीट के बाद चाकू मारकर किया घायल, तीन पर केस दर्ज

Thu, 17 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
महिला को मारपीट के बाद चाकू मारकर किया घायल, तीन पर केस दर्ज
सोनीपत। शहर के लाल दरवाजा क्षेत्र में तीन युवकों ने महिला के साथ मारपीट के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की शिकायत पर ओल्ड चौकी पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लाल दरवाजा निवासी सुदेश ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान पड़ोस में रह रहे सोनू, रिंकू व मनोज ने उसके पास आकर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच सोनू ने उस पर चाकू से वार कर दिया। शोर सुन कर उसका पिता विनोद व आसपास के अन्य लोग आए तो युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed