{"_id":"5ef55def8ac95367406f7d98","slug":"europe-recognizes-remdesivir-as-the-first-drug-of-the-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोप ने कोरोना वायरस की पहली दवा के रूप में रेमडेसिवीर को दी मान्यता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूरोप ने कोरोना वायरस की पहली दवा के रूप में रेमडेसिवीर को दी मान्यता
Fri, 26 Jun 2020 08:01 AM IST
आसिम खान
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:01 AM IST
विज्ञापन
रेमडेसिवीर
यूरोपीय औषधि एजेंसी ने कोविड-19 के इलाज के लिए पहली दवा के रूप में रेमडेसिवीर को मान्यता दे दी है। परीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों को जल्द स्वस्थ्य होने में इस दवा से मदद मिली थी।
विज्ञापन
औषधि एजेंसी का कहना है कि वह रेमडेसिवीर को सशर्त विपणण की मान्यता दे रही है। इसका उपयोग 12 साल से ज्यादा आयु वाले ऐसे मरीजों पर किया जाएगा, जिन्हें न्यूमोनिया है और ऑक्सीजन की जरूरत है।
विज्ञापन
एजेंसी ने कहा, ‘रेमडेसिवीर यूरोपीय संघ में कोविड-19 के इलाज के लिए मान्यता पाने वाली पहली दवा है।’ पिछले महीने अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने इस दवा को कोविड-19 मरीज को आपात स्थिति में देने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन