फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe police campaign crime has no gender, will arrest 21 country's wanted women criminals

‘क्राइम हैज नो जेंडर’ अभियान: 21 देशों की महिला अपराधियों को पकड़ेगी पुलिस

Fri, 01 Nov 2019 11:05 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Nov 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Europe police campaign crime has no gender, will arrest 21 country's wanted women criminals
यूरोप अपराधी - फोटो : social media

महाद्वीप की खतरनाक वांछित महिला अपराधियों को पकड़ने के लिए यूरोप पुलिस एजेंसी यूरोपोल ने ‘क्राइम हैज नो जेंडर’ (अपराधियों का कोई लिंग नहीं होता) अभियान चलाया है। एजेंसी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर 18 महिला अपराधियों की तस्वीर साझा की है। वेबसाइट पर दावा किया गया है कि 21 देशों की पुलिस इन महिलाओं की तलाश में है। इनमें से ज्यादातर के नाम हत्या, मानव तस्करी और ड्रग्स तस्करी के जैसे अपराधों में दर्ज हैं।

विज्ञापन


यूरोपोल ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा है कि इन अपराधियों को पकड़ने के लिए हमें आम नागरिकों के सहयोग की जरूरत है। लोगों को आमतौर पर ऐसा लगता है कि महिलाएं इतने बड़े अपराध नहीं कर सकती और वे उन अपराधियों को आम लोगों की तरह देखते हैं। जिन महिलाओं की यहां तस्वीरें हैं वे असल में पुरुष अपराधियों से भी ज्यादा बड़े अपराधों को अंजाम दे चुकी हैं।

विज्ञापन

ज्यादातर महिलाएं हैं मानव-ड्रग्स तस्करी से संबंधित

जिन 18 महिलाओं की तस्वीर वेबसाइट पर साझा की गई है उनमें से अधिकतर मानव तस्करी और ड्रग्स तस्करी में संलिप्त हैं। फ्रांस को नाइजीरियाई नागरिक जेसिका एदोसोमवान की तलाश जसिका पर आरोप है कि वह 60 महिलाओं को लीबिया से फ्रांस लाई थी और वहां देह व्यापार चलाती थी।  इसके अलावा हंगरी को नशे का व्यापार और बच्चों की तस्करी करने वाली इल्दिको दुदास की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed