फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU leaders agree to ban 90 percent of Russian oil by end of 2022 news in Hindi

EU Summit: इस साल के अंत तक यूरोप में लग जाएगी 90 फीसदी रूसी तेल आयात पर रोक, ईयू नेताओं का बड़ा फैसला

Tue, 31 May 2022 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 May 2022 10:04 PM IST
सार

नए प्रतिबंधों को सभी 27 सदस्य देशों की ओर से अनुमति मिली है और इसे बुधवार से कानूनी तरीके से लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
EU leaders agree to ban 90 percent of Russian oil by end of 2022 news in Hindi
European Union - फोटो : Pixabay

विस्तार

यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने क्षेत्र में रूसी तेल का आयात इस साल के अंत तक 90 फीसदी तक प्रतिबंधित करने पर सहमति जताई है। ये फैसला मॉस्को पर लगाने के लिए नए प्रतिबंधों के हिस्से के तौर पर एक शिखर सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। ये शिखर सम्मेलन रूस की आक्रामकता का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए केंद्रित था। इस दौरान यूक्रेन के लिए एक लंबे समय से लटके आर्थिक सहयोग के नए पैकेज को भी अनुमति दे दी गई। यूक्रेन के खिलाफ रूस ने 24 फरवरी को युद्ध की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


इस प्रतिबंध के दायरे में समुद्र के रास्ते आने वाला रूसी तेल भी शामिल किया गया है। हालांकि, पाइपलाइन के जरिए आने वाले ईंधन को फिलहाल प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है। यह एक अहम फैसला था क्योंकि हंगरी को इसके लिए मनाना मुश्किल लग रहा था और इसके लिए सर्वसम्मति की आवश्यकता थी। 
विज्ञापन


ईयू काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि यह समझौते के तहत रूस से आयातित होने वाले दो तिहाई से अधिक हिस्सा आता है। वहीं, ईयू की कार्यकारी इकाई की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि इस कदम के बाद यूरोप में रूसी तेल का आयात 90 फीसदी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में यूक्रेन के 9.7 अरब डॉलर की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया गया है, जो रूस के हमले से निपटने में सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम रूस की वार मशीन को रोकना चाहते हैं: मिशेल
चार्ल्स मिशेल ने इस फैसले को उल्लेखनीय उपलब्धि करार देते हुए कहा कि हम रूस की वार मशीन को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज यह दिखाना सबसे ज्यादा जरूरी है कि हम और मजबूत हो सकते हैं। नए प्रतिबंधों को सभी 27 सदस्य देशों की ओर से अनुमति मिली है और इसे बुधवार से कानूनी तरीके से लागू कर दिया जाएगा। बता दें कि ईयू पहले ही रूस के खिलाफ पांच दौर में विभिन्न प्रतिबंध लागू कर चुका है। इसने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन समेत 1000 से अधिक रूसी नागरिकों को भी निशाना बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed