फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU chief Ursula von der Leyen may face fresh No Confidence vote in Parliament: Report

EU: यूरोपीय संघ प्रमुख उर्सुला की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; संसद में करना पड़ेगा नए अविश्वास प्रस्ताव का सामना?

Sun, 07 Sep 2025 08:29 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स (बेल्जियम)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स (बेल्जियम) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 07 Sep 2025 08:29 AM IST
सार

उर्सुला वॉन डेर लेयेन 2019 में यूरोपीय संघ की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थीं। जुलाई 2024 में यूरोपीय संसद की ओर से उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया था।

विज्ञापन
EU chief Ursula von der Leyen may face fresh No Confidence vote in Parliament: Report
उर्सुला वॉन डेर लेयेन - फोटो : ANI

विस्तार

यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन पिछली बार यूरोपीय संसद में अविश्वास प्रस्ताव से बच गई थीं। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उर्सुला वॉन डेर लेयेन को जल्द ही एक और अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ सकता है। वामपंथी और पैट्रियट्स फॉर यूरोप समूह यूरोपीय संघ को अस्थिर करने के लिए दो अलग-अलग निंदा प्रस्तावों पर काम कर रहे हैं। इन प्रस्तावों को हस्ताक्षरों की न्यूनतम सीमा पूरी होते ही आने वाले हफ्तों में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन


कम से कम 72 सदस्यों (कुल संख्या का 10वां हिस्सा) के हस्ताक्षर आवश्यक
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रत्येक निंदा प्रस्ताव पर संसद के कम से कम 72 सदस्यों (कुल संख्या का 10वां हिस्सा) के हस्ताक्षर आवश्यक हैं, ताकि उसे पूर्ण सत्र में मतदान के लिए रखा जा सके। संसद की ओर से हस्ताक्षरों का सत्यापन और पुष्टि हो जाने के बाद निकाय के अध्यक्ष को संसद के नियमों के अनुसार सांसदों को तुरंत सूचित करना होगा। इसके अलावा प्रस्ताव के एलान के कम से कम 24 घंटे बाद इस पर पूर्ण बहस निर्धारित की जानी चाहिए।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन
वामपंथी समूह के प्रवक्ता थॉमस शैनन ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि निंदा प्रस्ताव अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। हम सर्वसम्मति से अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करते हैं, क्योंकि यह हर स्तर पर वॉन डेर लेयेन की गलत नीतियों को उजागर करता है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन श्रमिकों की बलि देकर और ग्रीन डील को नष्ट करके हमारी हर बात के खिलाफ जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 और हस्ताक्षरों की आवश्यकता
वामपंथी समूह में यूरोपीय संसद के 46 सदस्य (एमईपी) शामिल हैं, जिसका मतलब है कि न्यूनतम संख्या तक पहुंचने के लिए इसे 26 और हस्ताक्षरों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed