फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Espionage wall street journal us reporter Evan Gershkovich to be in jail till november

Espionage: रूसी अदालत से 31 साल के US पत्रकार को बड़ा झटका, मॉस्को की खौफनाक जेल में 30 नवंबर तक काटेंगे सजा

Tue, 10 Oct 2023 05:19 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 10 Oct 2023 05:19 PM IST
सार

वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर को मॉस्को की खौफनाक जेल में नवंबर तक सजा काटनी होगी। रूस की अदालत में अपील खारिज होने के बाद जासूसी के आरोप में पकड़े गए अमेरिकी रिपोर्टर को नवंबर तक जेल में रहना पड़ेगा।

विज्ञापन
Espionage wall street journal us reporter Evan Gershkovich to be in jail till november
us reporter Evan Gershkovich - फोटो : ANI

विस्तार

मॉस्को सिटी की एक अदालत से अमेरिकी रिपोर्टर को बड़ा झटका लगा है। जासूसी के आरोप में रूस में हिरासत में लिए गए वॉल स्ट्रीट जर्नल के इस रिपोर्टर की अपील खारिज हो गई है। गिरफ्तारी के खिलाफ दूसरी बार अपील खारिज हुई है, इसका मतलब ये है कि अब 31 वर्षीय रिपोर्टर गेर्शकोविच कम से कम 30 नवंबर तक जेल में रहेंगे।
विज्ञापन


दूसरी बार अपील खारिज, निराश दिखे रिपोर्टर
मंगलवार को गिरफ्तारी के खिलाफ अपील खारिज होने के बाद इवान गेर्शकोविच को नीली शर्ट, टी-शर्ट और जींस पहने देखा गया। मॉस्को सिटी कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे 31 साल के पत्रकार को अपील खारिज होने पर काफी निराश देखा गया। एक महीने से भी कम समय में दूसरी बार मॉस्को की अदालत से उनकी अपील खारिज हुई है। कोर्ट ने सितंबर में उनकी अपील पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


30 नवंबर तक काटनी होगी जेल की सजा
अदालत के ताजे फैसले का मतलब है कि 31 वर्षीय गेर्शकोविच को कम से कम 30 नवंबर तक जेल में रहना ही होगा। जेल में रहने की अवधि बढ़ सकती है, जब तक कि उनकी अपील पर सुनवाई नहीं होती और अदालत उन्हें रिहा करने का फैसला नहीं सुनाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 साल का रिपोर्टर कब पकड़ा गया
गौरतलब है कि इस अमेरिकी पत्रकार को मार्च में मॉस्को से लगभग 2,000 किलोमीटर (1,200 मील) पूर्व में येकातेरिनबर्ग शहर की रिपोर्टिंग यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया था। अगस्त में एक न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि 31 साल के गेर्शकोविच को नवंबर के अंत तक जेल में रहना होगा। जासूसी के गंभीर आरोपों वाले इस मामले में अदालती कार्यवाही बंद है क्योंकि सरकारी वकीलों का कहना है कि आपराधिक मामले का विवरण गोपनीय रखा जाना है।

सैन्य ठिकाने की जासूसी का आरोप
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारियों का आरोप है कि गेर्शकोविच, अमेरिकी पक्ष के निर्देशों पर काम कर रहा था। जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिकी रिपोर्टर रूसी सैन्य-औद्योगिक परिसर के उद्यमों में से एक की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रहा था।

अमेरिका का आरोप- रूस ने सबूत नहीं दिए हैं
खुद गेर्शकोविच और वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रूस के आरोपों से इनकार किया है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि गेर्शकोविच को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है। अमेरिका का दावा है कि रूसी अधिकारियों ने जासूसी के आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है।

37 साल के बाद रिपोर्टर की गिरफ्तारी का पहला मामला
रिपोर्टर को मॉस्को की लेफोर्टोवो जेल में रखा गया है। ये जेल को बेहद कठोर परिस्थितियों के लिए कुख्यात है। गेर्शकोविच 1986 के बाद से रूस में जासूसी के आरोपों का सामना करने वाले पहले अमेरिकी रिपोर्टर हैं। इनसे पहले यूएस न्यूज और वर्ल्ड रिपोर्ट के मॉस्को संवाददाता निकोलस डैनिलॉफ को केजीबी ने गिरफ्तार किया था।

मॉस्को जेल में बंद अमेरिकी
विश्लेषकों के अनुसार, जब रूस ने यूक्रेन में सेना भेजी थी तो अमेरिका-रूस तनाव बढ़ा। इसके बाद मॉस्को जेल में बंद अमेरिकियों को सौदेबाजी के साधन के रूप में इस्तेमाल करने की आशंका बढ़ी है। हाल के वर्षों में रूस में गिरफ्तार किए गए कम से कम दो अमेरिकी नागरिकों को अमेरिकी जेल में बंद रूसियों के बदले बदला गया है। इनमें महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल एसोसिएशन (डब्ल्यूएनबीए) स्टार ब्रिटनी ग्रिनर भी शामिल हैं। 


एक साल चलेगा मुकदमा
रिपोर्टर की गिरफ्तारी के इस संवेदनशील मामले में रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह गेर्शकोविच के मुकदमे का फैसला आने के बाद ही उनकी अदला-बदली पर विचार करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस में जासूसी के मामले में मुकदमा एक वर्ष से अधिक समय तक चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed