फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eruption in Mount Lewotobi Laki-Laki volcano in Indonesia, alert issued

Indonesia: इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी पर्वत में विस्फोट, अलर्ट जारी

Tue, 17 Jun 2025 10:32 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 10:32 PM IST
सार

इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी ने बयान में कहा कि मंगलवार दोपहर को 10,000 मीटर ऊंचे घने भूरे बादल दर्ज किए गए। ज्वालामुखी पर्वत पर सामान्य दैनिक 8 से 10 गतिविधियां होती हैं, जबकि दो घंटे में 50 ज्वालामुखी गतिविधियां दर्ज की गईं।

विज्ञापन
Eruption in Mount Lewotobi Laki-Laki volcano in Indonesia, alert issued
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी 'लेवोटोबी लाकी-लाकी' में विस्फोट - फोटो : X / @AIRNewsHindi

विस्तार

दक्षिण-मध्य इंडोनेशिया में मंगलवार को माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया। इसके बाद आसमान में गर्म राख के विशाल गोले हवा में फैलने लगे। अधिकारियों ने खतरे के क्षेत्र को क्रेटर से 8 किमी तक बढ़ाते हुए विस्फोट की उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की। 

विज्ञापन


इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी ने बयान में कहा कि मंगलवार दोपहर को 10,000 मीटर ऊंचे घने भूरे बादल दर्ज किए गए। ज्वालामुखी पर्वत पर सामान्य दैनिक 8 से 10 गतिविधियां होती हैं, जबकि दो घंटे में 50 ज्वालामुखी गतिविधियां दर्ज की गईं। इसके बाद राख का मशरूम आकार का बादल 90 से 150 किलोमीटर दूर शहरों से दिखाई दिया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने निवासियों को भारी बारिश के कारण ज्वालामुखी से निकलने वाली नदियों में लावा प्रवाह के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है। नवंबर में हुए इस ज्वालामुखी के विस्फोट में नौ लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: DGCA: छह दिन में एअर इंडिया की 83 उड़ानें रद्द, बोइंग 787 सबसे ज्यादा प्रभावित; डीजीसीए को नहीं मिली कोई खामी

1,584 मीटर ऊंचा है ज्वालामुखी
1,584 मीटर ऊंचा यह ज्वालामुखी फ्लोरेस तिमुर जिले में माउंट लेवोटोबी पेरेम्पुआन के साथ एक जुड़वां ज्वालामुखी है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह है, इसकी आबादी लगभग 27 करोड़ है। यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती हैं। यहां 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed