{"_id":"672ae8c5803102c30d0fdef9","slug":"equatorial-guinea-civil-servant-over-400-adult-tapes-leak-online-spark-row-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Equatorial Guinea: सरकारी अधिकारी के 400 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले, सोशल मीडिया पर लीक होने से बवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Equatorial Guinea: सरकारी अधिकारी के 400 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले, सोशल मीडिया पर लीक होने से बवाल
Wed, 06 Nov 2024 09:32 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालाबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालाबो
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:32 AM IST
सार
आरोपी अधिकारी की पहचान बाल्टसार एबांग एंगोंगा के रूप में हुई है। आरोपी अधिकारी नेशनल फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी का निदेशक है।
विज्ञापन
आरोपी अधिकारी
- फोटो : एक्स
विस्तार
अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी के एक शीर्ष सरकारी अधिकारी के 400 से ज्यादा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। इससे मध्य अफ्रीका के इस देश में भूचाल आ गया है और सरकार की इस मुद्दे पर भारी बदनामी हो रही है। दरअसल इन वीडियो में आरोपी सरकारी अधिकारी विभिन्न सरकारी अधिकारियों की पत्नियों के साथ शारीरिक संबंध बनाते दिख रहा है। स्थिति ये हो गई है कि सरकार ने इन वीडियो के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।
क्या है पूरा मामला
आरोपी अधिकारी की पहचान बाल्टसार एबांग एंगोंगा के रूप में हुई है। आरोपी अधिकारी नेशनल फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी का निदेशक है। आरोपी अधिकारी ने अपने कार्यालय, घर समेत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए। गौरतलब है कि जिन महिलाओं के साथ आरोपी अधिकारी ने शारीरिक संबंध बनाए, उनमें से कई इक्वेटोरियल गिनी सरकार के शीर्ष अधिकारियों की पत्नियां हैं।
इक्वेटोरियल गिनी के उपराष्ट्रपति टेयोडोरो न्गुएमा ओबोइंग ने उन सभी अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया है, जो अपने कार्यालय में शारीरिक संबंध बनाते पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। बता दें कि इक्वेटोरियल गिनी में पहली बार नहीं है, जब वहां के सरकारी अधिकारियों के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुए हैं, पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हम 'परिवार संस्था को बर्बाद होते नहीं देख सकते'।
विज्ञापन
ऐसे लीक हुईं अश्लील वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी अधिकारी को भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल भेजा गया था। इस दौरान जांच एजेंसियों उसके घर की तलाशी लेने पहुंची तो उन्हें जांच के दौरान आरोपी अधिकारी की अश्लील वीडियो मिलीं। माना जा रहा है कि किसी ने इन वीडियो को पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला और फिर वहां से ये अश्लील वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित हो गई हैं। आरोपी अधिकारी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।