फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Enough force to establish permanent peace on Russia', Putin's befitting reply to Ukraine

Russia Ukraine War: 'रूस पर स्थायी शांति कायम करने के लिए पर्याप्त बल', पुतिन का यूक्रेन को करारा जवाब

Sun, 18 May 2025 08:17 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: बशु जैन Updated Sun, 18 May 2025 08:17 PM IST
सार

तुर्किये में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता असफल रहने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमें यह परमाणु हथियारों का प्रयोग करने की गलती करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना भी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है।

विज्ञापन
'Enough force to establish permanent peace on Russia', Putin's befitting reply to Ukraine
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

तीन साल से चल रही रूस-यूक्रेन जंग को रोकने की कोशिशें जारी हैं। तुर्किये में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता असफल रहने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को करारा जवाब दिया है। पुतिन ने कहा कि परमाणु हथियारों का उपयोग किए बिना भी रूस के पास यूक्रेन  अभियान को पूरा करने और स्थायी शांति कायम करने के लिए पर्याप्त ताकत है। 

विज्ञापन


एक टीवी इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि हमें यह परमाणु हथियारों का प्रयोग करने की गलती करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना भी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है। हम संकट के मूल कारणों को समाप्त करना, दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियां बनाना तथा रूस को सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लश्कर का टॉप कमांडर सैफुल्लाह पाकिस्तान में ढेर; RSS मुख्यालय पर हमले का था मुख्य साजिशकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में दीर्घकालिक शांति और रूसी भाषी आबादी के अधिकारों की सुरक्षा रूस के विशेष सैन्य अभियान का मुख्य परिणाम होना चाहिए। पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को हल करने का आह्वान किया। साथ ही संकट के मूल कारणों का समाधान करते समय रूस के हितों को ध्यान में रखने की जरूरत पर जोर दिया।  उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक शांति स्थापित करने का यही एकमात्र तरीका है, जो कि मास्को चाहता है। 


पुतिन ने अमेरिकी हितों का सम्मान करने के लिए रूस की तत्परता और पारस्परिक सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका की पूरी आबादी और अमेरिकी राष्ट्रपति समेत उनका नेतृत्व के अपने राष्ट्रीय हित हैं और हम उसका सम्मान करते हैं। हमें उम्मीद है कि वे हमारे साथ भी वैसा ही व्यवहार करेंगे।

ये भी पढ़ें: युद्ध शुरू होने के बाद से रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला; एक महिला की मौत, तीन घायल

ट्रंप से करेंगे फोन पर बात
रूसी राष्ट्रपति पुतिन सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर यूक्रेन को लेकर चर्चा करेंगे। इससे पहले वह ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से तीन दौर की वार्ता कर चुके हैं। इसमें दोनों पक्ष क्रीमिया और रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों की स्थिति, नाटो में यूक्रेन को शामिल न करने के मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं। जबकि यूक्रेन से सेना हटाने और यहां विदेशी सैनिकों की तैनाती के मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed