{"_id":"5aea0ed04f1c1b64098b7cc3","slug":"emmanuel-macron-calls-australian-pm-wife-delicious","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांसीसी राष्ट्रपति की फिसली जुबान, ऑस्ट्रेलियाई PM की पत्नी को कहा ‘डिलिशयस’ ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांसीसी राष्ट्रपति की फिसली जुबान, ऑस्ट्रेलियाई PM की पत्नी को कहा ‘डिलिशयस’
एजेंसी, सिडनी
Updated Thu, 03 May 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए फ्रांसीसी राष्ट्रपति की ऐसी जुबान फिसली की विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की पत्नी को ‘डिलिशियस’ कह डाला। हालांकि कोई इसे फ्रांसीसी राष्ट्रपति की सहज टिप्पणी बता रहा है तो कोई इसे फ्रांस पाक कला से जुड़ा मजाक बता रहा है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई दौरे के समय एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रां स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल का धन्यवाद करने के लिए मुड़े।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं आपके स्वागत के लिए आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं। गर्मजोशी से स्वागत के लिए आपका और आपकी डिलिशियस पत्नी का धन्यवाद।’ इस टिप्पणी पर तुरंत ही सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई मीडिया मैक्रां की इस टिप्पणी का कारण जानने में लग गई।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई एबीसी न्यूज ने ट्वीट किया, अनुवाद में गलती : एमानुएल मैक्रां ने प्रधानमंत्री की डिलिशियस पत्नी को धन्यवाद कहा। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि अंग्रेजी का इस्तेमाल करने में मैक्रां की जुबान फिसल गई होगी और उन्होंने फ्रेंच का शब्द डिलिशिया कहना चाहा होगा, जिसका मतलब मनोहर होता है।
मैक्रां की पत्नी पर ट्रंप की टिप्पणी से छिड़ा था विवाद
कुछ लोगों का मानना है कि यह मैक्रां की पत्नी के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी की पैरोडी है। दरअसल अपनी पेरिस यात्रा के दौरान मैक्रां की पत्नी, ब्रिगित मैक्रां की तारीफ कर ट्रंप भी विवाद में घिर गए थे। विदा लेने के दौरान ट्रंप ने ब्रिगित का हाथ पकड़ा और कहा, ‘आपकी बनावट बहुत अच्छी है, सुंदर।’