{"_id":"5ea2d2ca6cc7791d50268562","slug":"emergency-fund-to-help-india-south-asia-prince-charles-appealed-to-the-people-of-the-asia-community-to-donate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण एशिया के लिए बना आपातकालीन फंड, प्रिंस चार्ल्स की पहल से मिलेगी मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण एशिया के लिए बना आपातकालीन फंड, प्रिंस चार्ल्स की पहल से मिलेगी मदद
Fri, 24 Apr 2020 05:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के शाही संस्थापक संरक्षक के रूप में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने शुक्रवार को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए एक नए कोविड-19 आपातकालीन अपील फंड की शुरुआत की। बता दें कि ब्रिटिश राजघराने के 71 वर्षीय वारिस प्रिंस चार्ल्स खुद कोरोना वायरस के शिकार हो गए थे, जहां पिछले महीने के अंत में उन्होंने इस खतरनाक बीमारी को मात दी।
विज्ञापन
प्रिंस चार्ल्स ने महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ब्रिटेन के एशियाई समुदाय की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने प्रवासियों से आह्वान किया कि वे अपने देशों में सबसे कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
वेल्स के राजकुमार ने ट्रस्ट के लिए एक वीडियो संदेश में कहा, " मुझे पता है कि यूनाइटेड किंगडम में ब्रिटिश एशियाई समुदाय इस संकट की प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चाहे फिर वो एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) में या अन्य भूमिकाओं में प्रमुख कार्यकर्ताओं के रूप में, या सभी समुदायों के सभी सदस्यों का समर्थन करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में स्वयंसेवकों और स्थानीय पहल की तरफ से किए गए शानदार काम के माध्यम से।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "मैं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में सबसे ज्यादा पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक आपातकालीन अपील की शुरुआत के लिए अपना समर्थन देना चाहता था।"
उन्होंने कहा, "आज इस महामारी के जवाब में अपनी भूमिका निभाने के लिए, ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट, स्थानीय संगठनों और सरकारों के साथ साझेदारी में, सबसे गरीब और सबसे कमजोर लोगों की प्रतिदिन की बुनियादी जरूरतों का समर्थन करने के लिए तेजी से अपना काम कर रहा है।”