फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   emergency doctor dies by suicide, underscoring a secondary danger of the pandemic

अमेरिका में कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहीं डॉक्टर ने की आत्महत्या

Wed, 29 Apr 2020 03:59 PM IST
बीबीसी Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 29 Apr 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
emergency doctor dies by suicide, underscoring a secondary danger of the pandemic
डॉक्टर लॉर्ना ब्रीन - फोटो : Facebook

अमेरिका में कोरोना वायरस का इलाज कर रहीं एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक रविवार को उनकी मौत हो गई। न्यूयॉर्क की रहने वालीं डॉक्टर लॉर्ना ब्रीन मैनहैटन के न्यूयॉर्क-प्रेसबीटेरियन एलेन हॉस्पिटल में एमरजेंसी डिपार्टमेंट की मेडिकल डायरेक्टर थीं।

विज्ञापन


लॉर्ना ब्रीन के पिता डॉक्टर फिलिप ब्रीन ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया “उसने अपना काम करने की कोशिश की और इसी ने उसकी हत्या कर दी।” अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण हुई 56 हजार मौतों में से 17,500 मौतें सिर्फ न्यूयॉर्क में ही हुई हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस से हुई थीं संक्रमित
49 वर्षीय फिलिप ब्रीन ने बताया कि उनकी बेटी को कोई मानसिक बीमारी नहीं थी। उसकी मौत विर्जीनिया के शैरलॉट्सविल में हुई है जहां वो अपने परिवार के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉर्ना ब्रीन के पिता के मुताबिक वह कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज करते हुए खुद संक्रमित हो गई थीं। लेकिन, करीब डेढ़ हफ्ते तक इलाज के बाद वो फिर से काम पर लौट गई थीं। लेकिन, अस्पताल ने लॉर्ना ब्रीन को फिर ले घर भेज दिया था।

डॉक्टर फिलिप ब्रीन ने बताया कि जब उनकी अपनी बेटी से आखिरी बार बात हुई थी तो वो बहुत अलग लग रही थी। लॉर्ना ने बताया था कि कैसे कोविड-19 के मरीजों की मौत हो रही है। वो एम्बुलेंस से निकालने से पहले ही मर रहे हैं। मैनहैटन के 200 बेड के अस्पताल में दर्जनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

डॉक्टर लॉर्ना के पिता ने टाइम्स को बताया, “वो फ्रंट लाइन पर काम करते हुए वाकई विचलित थी। उसकी एक हीरो के तौर पर सराहना होनी चाहिए।” एक अखबार के मुताबिक डॉक्टर लॉर्ना ब्रीन अपने परिवार के बहुत करीब थीं। वह स्कीइंग और साल्सा डांस पसंद करती थीं। वह हर हफ्ते स्वेच्छा से वृद्धाश्रम भी जाती थीं।

पुलिस ने बताया हीरो
न्यूयॉर्क-प्रेसबीटेरियन एलेन हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा, “डॉक्टर ब्रीन एक हीरो थीं जिन्होंने आपातकालीन विभाग के फ्रंट लाइन के चुनौतीपूर्ण काम के लिए उच्चतम आदर्श स्थापित किए।” डॉक्टर लॉर्ना ब्रीन की मौत की पुष्टि करते हुए शैरलॉट्सविल पुलिस ने भी एक प्रेस रिलीज में उन्हें ‘हीरो’ कह कर सम्मानित किया है।

पुलिस विभाग का कहना है कि 26 तारीख को उनके पास मदद के लिए एक फोन आया था। इसके बाद डॉक्टर ब्रीन को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया “जहां उनकी मौत हो गई”।

पुलिस चीफ राशैल ब्रैकने ने एक बयान जारी कर कहा है, “कोरोना वायरस से मुकाबले में फ्रंटलाइन पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मी और अन्य वर्कर इसके मानसिक या शारीरिक प्रभाव से अछूते नहीं हैं। ये लोग बेहद तनावपूर्ण स्थितियों में काम करते हैं और कोरोना वायरस ने इस तनाव को और बढ़ा दिया है।”


पूरे अमेरिका के दस लाख कोविड-19 मामलों में से एक तिहाई मामले न्यूयॉर्क से दर्ज हुए हैं। न्यूयॉर्क की कुल आबादी 80 लाख के करीब है। सोमवार को न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू कुओमा ने कहा कि न्यूयॉर्क में कराए गए रैंडम एंटीबॉडी टेस्ट से संकेत मिले हैं कि न्यूयॉर्क शहर की एक चौथाई (24।7%) जनसंख्या कोरोना वायरस से संक्रमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed