फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Embarrassing: Professor used to give more numbers to girls in exchange for sex, know how and in which country this dirty work happened

शर्मनाक: सेक्स के बदले प्रोफेसर देता था लड़कियों को ज्यादा नंबर, जानिए किस देश में हुआ यह गंदा काम

Mon, 17 Jan 2022 10:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 17 Jan 2022 10:41 AM IST
सार

यह मामला मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी का है। आरोपी प्रोफेसर को कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है। उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में चार और आरोपी प्रोफेसरों को अभी कोर्ट में पेश होना है। 

विज्ञापन
Embarrassing: Professor used to give more numbers to girls in exchange for sex, know how and in which country this dirty work happened
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफ्रीकी देश मोरक्को में एक कॉलेज के प्रोफेसर के शर्मनाक व गंदे कामों का हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। यह प्राध्यापक उन लड़कियों को ज्यादा नंबर देता था, जो कि उसके साथ सेक्स के लिए तैयार हो जाती थीं।

विज्ञापन


यह मामला मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी का है। आरोपी प्रोफेसर को कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है। उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में चार और आरोपी प्रोफेसरों को अभी कोर्ट में पेश होना है। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामला उजागर
यह मामला तब उजागर हुआ जब एक छात्रा व प्राध्यापक के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया में लीक हो गई। इसके बाद मोरक्को में हड़कंप मच गया। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में पांच प्राध्यापकों के नाम उजागर हुए हैं। मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी में हुए हाईप्रोफाइल केस का यह पहला मामला है। कोर्ट ने अर्थशास्त्र के प्राध्यापक को सजा सुनाई है। उसे छात्राओं के यौन शोषण का दोषी ठहराया गया है। दोषी प्रोफेसर अच्छे नंबर देने के एवज में उन्हें प्रताड़ित करता था। अच्छे नंबर पाने के बदले में सेक्स के लिए मजबूर करने वाले चार अन्य आरोपी प्राध्यापकों को पुलिस तलाश रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने लीक की चैट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला तब सामने आया जब पिछले साल सितंबर में छात्रा और प्रोफेसर के बीच एक चैट सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने चैट को सार्वजनिक कर दिया था। धीरे-धीरे यह मामला फैल गया और लीक चैट विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंच गई। इसके बाद प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला कोर्ट तक पहुंच। खुलासे के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया। लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया। 


कुछ अन्य छात्राओं ने भी लगाए आरोप
कुछ अन्य छात्राओं ने भी ज्यादा नंबर के बदले प्राध्यापकों द्वारा सेक्स का दबाव डालने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद की गई पड़ताल में यूनिवर्सिटी के अन्य प्रोफेसरों के भी नाम सामने आए। कुल पांच प्रोफेसरों को आरोपी बनाया गया है। सभी पांचों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक को  अभद्र व्यवहार, यौन उत्पीड़न और हिंसा का दोषी ठहराया गया है। 

यूनिवर्सिटी की छवि खराब की
रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मोरक्को में ऐसी घटनाओं की एक श्रृंखला का हिस्सा है। इससे मोरक्को के विश्वविद्यालयों की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed