{"_id":"6398dc70937c4b638d4685aa","slug":"elon-musk-twitter-dissolves-its-trust-and-safety-advisory-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter: ट्विटर ने भंग किया ट्रस्ट एंड सेफ्टी सलाहकार समूह, 2016 में किया गया था गठित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Twitter: ट्विटर ने भंग किया ट्रस्ट एंड सेफ्टी सलाहकार समूह, 2016 में किया गया था गठित
Wed, 14 Dec 2022 01:41 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सान फ्रांसिस्को।
एजेंसी, सान फ्रांसिस्को।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:41 AM IST
सार
इस काउंसिल को ट्विटर ने अपने मंच पर अभद्र भाषा, बाल शोषण, आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए 2016 में गठित किया था। सदस्यों ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि यह फैसला अचानक ही लिया गया।
विज्ञापन
एलन मस्क।
- फोटो : ANI
विस्तार
अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी ट्विटर ने अपने ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी काउंसिल’ को भंग कर दिया है। यह करीब 100 स्वतंत्र असैन्य नागरिकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों का एक परामर्श समूह है। काउंसिल सदस्यों ने बताया कि समूह की सोमवार रात को ट्विटर प्रतिनिधियों के साथ बैठक होनी थी, लेकिन ट्विटर ने उन्हें ईमेल करके सूचित किया कि वह इसे भंग कर रहा है।
विज्ञापन
इस काउंसिल को ट्विटर ने अपने मंच पर अभद्र भाषा, बाल शोषण, आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए 2016 में गठित किया था। सदस्यों ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि यह फैसला अचानक ही लिया गया।
विज्ञापन
ईमेल में कहा गया है कि ट्विटर को एक सुरक्षित, सूचना मुहैया कराने वाला मंच बनाने का हमारा काम पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपके विचारों का स्वागत करते रहेंगे। यह समूह घृणा, उत्पीड़न और अन्य नुकसानदेह सामग्री से किस प्रकार बेहतर ढंग से निपटा जाए इस पर ट्विटर को विशेष सलाह देता था, लेकिन उसके पास निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था।
विज्ञापन