फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk showed off latest version of a humanoid robot said could one day eliminate poverty

Humanoid Robot: टेस्ला ने पेश किया ह्यूमनॉइड रोबोट, एलन मस्क बोले-यह गरीबी को खत्म कर सकता है

Sat, 01 Oct 2022 04:01 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 04:01 PM IST
सार

टेस्ला ऑप्टिमस रोबोट को वार्षिक एआई डे प्रेजेंटेशन के दौरान मंच पर रखा गया। रोबोट ने  दर्शकों की ओर हाथ हिलाया और अपने घुटनों को ऊपर उठाया।

विज्ञापन
Elon Musk showed off latest version of a humanoid robot said could one day eliminate poverty
ह्यूमनॉइड रोबोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एलन मस्क ने शुक्रवार को ह्यूमनॉइड रोबोट का नवीनतम संस्करण पेश किया। इस मौके पर एलन मास्क ने कहा कि, यह एक दिन गरीबी को खत्म कर सकता है। टेस्ला ऑप्टिमस रोबोट को वार्षिक एआई डे प्रेजेंटेशन के दौरान मंच पर रखा गया। रोबोट ने मौजूद लोगों की ओर हाथ हिलाया और अपने घुटनों को ऊपर उठाया। अरबपति टेक अग्रणी मस्क ने सिलिकॉन वैली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि, हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द एक उपयोगी ह्यूमनॉइड रोबोट बनाना है। अभी इसमें बहुत काम किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


कंपनी के इंजीनियरों ने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि यह कार कंपिनयों में भी ऑप्टिमस क्षमताओं के तहत कार्य कर सकेगा। यह फ्रर्श पर बैठने के अलावा आम लोगों की तरह म्यूजिक की धुन पर डांस भी कर सकेगा। रोबोट का एक और संस्करण, ऑप्टिमस जैसे टेस्ला-निर्मित भागों के बजाय ऑफ-द-शेल्फ घटकों के साथ बनाया गया है। मस्क ने कहा कि रोबोट को जितना हमने आपको दिखाया है उससे कहीं अधिक कार्य कर सकता है। टेस्ला ऑप्टिमस रोबोट को उच्च दरों पर उत्पादित करने के लिए डिजाइन कर रही है, जिससे कीमत 20,000 डॉलर से कम हो सकती है।
विज्ञापन


मस्क ने कहा कि इसका मतलब बहुतायत का भविष्य है एक ऐसा भविष्य जहां कोई गरीबी नहीं है, एक ऐसा भविष्य जहां आप उत्पादों और सेवाओं के मामले में जो चाहें प्राप्त कर सकते हैं। साथ यह पूरी तरह सुरक्षित होगा। यह सुरक्षा के लिहाज से बेहतर होगा, इससे छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। तीन से पांच साल के बीच आमलोग भी रोबोट खरीद सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसानों जैसा दिखेगा यह रोबोट 
यह रोबोट भारी वस्तुओं को उठाने के साथ ला और ले जा सकेगा। इसके चेहरे पर स्क्रीन लोगों के साथ संचार के लिए एक इंटरैक्टिव इंटरफ़ेस है। मस्क ने कहा, हम चाहते हैं कि रोबोट अपने पर्यावरण के अनुकूल हो और वह मनुष्य की तरह हर कार्य करने में सक्षम हो। साथ ही उसका आकार और क्षमता मानव के समान होनी चाहिए। मस्क ने कहा कि, ह्यूमनॉइड रोबोट की उपयोगिता सालाना बढ़ेगी क्योंकि उत्पादन बढ़ेगा और लागत घटेगी। भविष्य में होम रोबोट कार से सस्ता हो सकता है। शायद एक दशक से भी कम समय में लोग अपने माता-पिता के लिए जन्मदिन के तोहफे के रूप में एक रोबोट खरीद सकेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed