फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk says he would lift Twitter ban on former US President Donald Trump

Twitter: एलन मस्क बोले- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे ट्विटर प्रतिबंध हटा देंगे

Wed, 11 May 2022 12:09 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Wed, 11 May 2022 12:09 AM IST
सार

अमेरिकी संसद (कैपिटल) पर छह जनवरी को हुए दंगे के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन
Elon Musk says he would lift Twitter ban on former US President Donald Trump
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क। - फोटो : ANI

विस्तार

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कहा है कि वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगे ट्विटर के स्थायी प्रतिबंध को वापस ले लेंगे। ट्विटर के अधिग्रहण की योजना को अमलीजामा पहना रहे मस्क ने मंगलवार को 'फाइनेंशियल टाइम्स फ्यूचर ऑफ द कार कॉन्फ्रेंस' को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


विज्ञापन



बता दें कि मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ही 'फ्री स्पीच' की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि "बोलने की आजादी एक कामकाजी लोकतंत्र का आधार है, और ट्विटर डिजिटल टाउन स्क्वायर है जहां मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मामलों पर बहस होती है। मैं नई सुविधाओं के साथ उत्पाद को बढ़ाकर, विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को खुला स्रोत बनाकर, स्पैम बॉट्स को हराकर और सभी मनुष्यों को प्रमाणित करके ट्विटर को पहले से बेहतर बनाना चाहता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ट्विटर ने मस्क की टिप्पणी पर अभी तक कुछ जवाब नहीं दिया है और ट्रंप के प्रवक्ता की ओर से भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। ट्रंप के कार्यकाल के अंत से पहले ही उनके ट्विटर अकाउंट को निलंबित किर दिया गया था, तब उनके 88 मिलियन (8.8 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स थे। यह कार्रवाई सोशल मीडिया कंपनियों को शक्तिशाली वैश्विक नेताओं के खातों को कैसे मॉडरेट करना चाहिए, इस बारे में वर्षों से चल रहे बहस का अनुसरण करते हुए किया गया था।

अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) पर छह जनवरी को हुए दंगे के तुरंत बाद ट्रंप को ट्विटर से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। ट्विटर ने अपने फैसले में "हिंसा को और भड़काने के जोखिम" का हवाला दिया था। लेकिन ट्विटर से ट्रंप को प्रतिबंधित करने के निर्णय ने पूर्व राष्ट्रपति की आवाज को शांत नहीं किया, बल्कि राजनीतिक अधिकार को लेकर लोगों के बीच उनके विचारों को बढ़ाया। मस्क ने प्रतिबंध को "नैतिक रूप से गलत और सीधे-सीथे बेवकूफी" करार दिया।


मस्क ने कहा कि ट्विटर द्वारा अकाउंट पर स्थायी प्रतिबंध दुर्लभ परिस्थितयों में होना चाहिए और ऐसे कदम उन अकाउंट के लिए उठाए जाने चाहिए, जो गड़बड़ी करने वाले या 'स्वचालित बॉट' हैं।

हालांकि ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वह ट्विटर पर वापस नहीं आएंगे, भले ही मस्क मंच खरीद लें और उनके खाते को फिर से बहाल कर दें।उन्होंने कहा था कि "मस्क अच्छे आदमी हैं, लेकिन वह ट्विटर पर वापसी नहीं करेंगे। वह 'ट्रुथ सोशल' नामक अपने स्वयं के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ही दुनिया से जुड़ेंगे।" 'ट्रुथ सोशल' इस साल फरवरी के अंत में एपल एप स्टोर पर लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed