फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk, satellite internet company Starlink is about to start slowing some users down.

Elon Musk: ज्यादा डेटा खपत करने वालों का इंटरनेट हो जाएगा धीमा, मस्क की स्टारलिंक कर रही तैयारी

Mon, 07 Nov 2022 12:59 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 12:59 AM IST
सार

स्टारलिंक की नई नीति के अनुसार, जो उपयोगकर्ता एक महीने में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच एक टीबी से अधिक डेटा की खपत करते हैं, उनका इंटरनेट धीमा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Elon Musk, satellite internet company Starlink is about to start slowing some users down.
starlink - फोटो : Twitter

विस्तार

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक अब अपने उपयोगकर्ताओं पर शिकंजा कसने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टारलिंक की नई नीति के अनुसार, जो उपयोगकर्ता एक महीने में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच एक टीबी से अधिक डेटा की खपत करते हैं, उनका इंटरनेट धीमा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं आगे कहा गया है कि यदि ग्राहक अगले बिलिंग चक्र के शुरू होने से पहले तेज गति प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे 0.25 अमरिकी डॉलर प्रति जीबी डेटा का भुगतान कर सकते हैं। द वर्ज के अनुसार, मौजूदा स्टारलिंक ग्राहकों में से 10 प्रतिशत से भी कम हर महीने 1TB से अधिक उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


इंटरनेट उपयोग को लेकर आम लोगों की बात करें तो एक महीने में एक टीबी से अधिक डेटा का उपयोग करने की कल्पना करना कठिन नहीं है। गेमर्स को, विशेष रूप से, ऐसे गेम जिनको डाउनलोड और ऑनलाइन चलने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वो नियमित आधार पर 100GB तक या उससे अधिक तक डेटा की खपत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया
बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने 28 अक्तूबर को 44 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे में ट्विटर का अधिग्रहण किया था। ट्विटर की मानें तो इसके 238 मिलियन दैनिक उपयोगकर्ता हैं। कई कंपनियां, राजनेताओं, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के लिए ट्विटर एक पसंदीदा मंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed