फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk reveals, US government demanded Suspension of 2.5 lakh Twitter accounts News in Hindi

Twitter: मस्क ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अमेरिकी सरकार ने की थी 2.5 लाख ट्विटर खातों को बंद करने की मांग

Wed, 04 Jan 2023 10:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Jan 2023 10:12 AM IST
सार

एलन मस्क के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने करीब ढाई लाख अकाउंट को बंद करने की मांग की थी। ये अकाउंट पत्रकारों, कनाडाई अधिकारियों के थे।

विज्ञापन
Elon Musk reveals, US government demanded Suspension of 2.5 lakh Twitter accounts News in Hindi
एलन मस्क। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनल मस्क ने मंगलवार को चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सरकार ने करीब ढाई लाख अकाउंट को बंद करने की मांग की थी। ये अकाउंट पत्रकारों, कनाडाई अधिकारियों के थे। मस्क ने ट्विटर फाइल्स में इसका खुलासा किया, जिसे पत्रकार मैट टैबी ने सार्वजनिक कर दिया। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकार मैटी टैबी ने ट्विटर पर अमेरिकी सरकार के बढ़ते दबाव का खुलासा किया, जिससे ट्विटर पर रूसी दखल को कम किया जा सके और अमेरिकी कांग्रेस के साथ मिलकर काम किया जा सके। टैबी के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के दबाव में, ट्विटर ने लगभग 250,000 अकाउंट को बंद कर दिया था। इनमें पत्रकारों से जुड़े खाते थे। कुछ अकाउंट्स कोरोना महामारी की उत्पत्ति पर सवाल उठाने वाले और दो या इससे अधिक चीननी राजनयिकों के खातों को फॉलो करने वाले थे।

विज्ञापन


टैबी ने खुलासा किया कि अमेरिकी विदेश विभाग की खुफिया एजेंसी ग्लोबल एंगेजमेंट सेंटर ने  संदिग्ध खातों की एक सूची को मीडिया में किया गया। कहा गया कि ये खाते रूसी लोगों के हैं या प्रॉक्सी खाते थे। टैबी के अनुसार, इन अकाउंट का वर्णन कोरोनावायरस को एक इंजीनियर जैव हथियार के रूप में वर्णित करना, वुहान संस्थान में किए गए शोध और 'वायरस की उपस्थिति के लिए सीआईए को जिम्मेदार ठहराने जैसे मानदंडों के आधार पर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


टैबी ने बताया ग्लोबल एंगेजमेंट सेंटर की रिपोर्ट में दो या इससे अधिक चीनी राजनयिकों के खातों को फॉलो करने वाले और ढाई लाख खातों की सूची थी। टैबी ने ट्विटर फाइल्स के खुलासों के तहत कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारियों के दबाव के बाद डी-प्लेटफॉर्म किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed