फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Reacts to Rajya Sabha MP's Pakistani Grooming Gangs Post news in hindi

Grooming Gangs: ग्रूमिंग गैंग के खिलाफ बुलंद हो रही आवाज; प्रियंका चतुर्वेदी के ट्वीट पर एलन मस्क ने दिया जवाब

Thu, 09 Jan 2025 01:08 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 09 Jan 2025 01:08 PM IST
सार

ग्रूमिंग गैंग्स का मतलब उन लोगों से है, जो ये बच्चों के दोस्त बनकर पहले उनका विश्वास जीतते हैं और फिर उनका शोषण करते हैं। ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे सियासत तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Elon Musk Reacts to Rajya Sabha MP's Pakistani Grooming Gangs Post news in hindi
शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और एलन मस्क - फोटो : एक्स

विस्तार

ब्रिटेन में लगातार ग्रूमिंग गैंग्स के मामले बढ़ रहे हैं। इस मुद्दे पर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना पार्टी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर कहा कि ब्रिटेन में बढ़ रहे ग्रूमिंग गैंग्स के लिए एशिया को दोषी ठहराना गलत है, बल्कि एक खतरनाक देश पाकिस्तान को इसका जिम्मेदार माना जा सकता है। इस पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी अपनी सहमति जताई। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'ब्रिटेन में ये एशियन ग्रूमिंग गैंग नहीं है, बल्कि पाकिस्तान ग्रूमिंग गैंग है।' इसी पर जवाब देते हुए स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि यह सच है। 
विज्ञापन


यह है मामला
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने ब्रिटेन के लेबर प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2008 से 2013 के बीच क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एशियाई ग्रूमिंग गिरोह के खिलाफ पहली बार मुकदमा चलाया था। दरअसल, विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने उत्तरी इंग्लैंड में बच्चों के खिलाफ दशकों पुराने यौन अपराधों के लिए एक राष्ट्रीय जांच की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को विदेशी सहायता रोकने की मांग
ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लोव ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पाकिस्तान को दी जाने वाली विदेशी सहायता रोकने की मांग की। इसके बाद अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने भी इसका समर्थन किया। रिफॉर्म पार्टी के सदस्य लोवे ने विदेशी सहायता के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और कहा कि साल 2023-2024 के लिए पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि 41.5 मिलियन पाउंड है और अगले साल इसे तीन गुना बढ़ाकर 133 मिलियन पाउंड (14,12,49,05,900) किया जाएगा। अगर इसे बंद कर दिया जाता है तो पाकिस्तान को बड़ा झटका लगेगा। पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट से गुजर रहा है। 

लोव ने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की सहायता का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है और मांग की कि भविष्य में सभी भुगतान तब तक रोक दिए जाएं जब तक कि पाकिस्तान 'निर्वासित पाकिस्तानी दुष्कर्मियों' को स्वीकार नहीं कर लेता और उन्हें जेल में नहीं डाल देता। तब तक इसका एक-एक पैसा रोक दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह बात विदेश मंत्रालय के समक्ष यह बात रखी है। 

ब्रिटेन में इस मुद्दे पर जारी है हंगामा
ब्रिटेन में इन दिनों 'रॉदरहैम स्कैंडल' का मामला सुर्खियों में है, इसे 'ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल' के नाम से भी जाना जाता है। साल 2022 में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इंग्लैंड के रॉदरहैम, कॉर्नवाल, डर्बीशायर समेत कई शहरों में साल 1997 से 2013 के बीच करीब 1400 नाबालिग बच्चियों का संगठित अपराध के तहत शोषण किया गया। इन संगठित गैंग्स ने बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनका शोषण किया और उनकी तस्करी की। इन बच्चियों का शोषण करने वाले लोगों में अधिकतर पाकिस्तानी मूल के लोग हैं। हाल ही में ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी ने ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल की जांच की मांग की है, लेकिन कीर स्टार्मर की सरकार ने इससे इनकार कर दिया है।

क्या हैं ग्रूमिंग गैंग्स?
ग्रूमिंग गैंग्स का मतलब उन लोगों से है, जो छोटी बच्चियों को अपना शिकार बनाते हैं और उनका शारीरिक, मानसिक शोषण करते हैं। ये बच्चों के दोस्त बनकर पहले उनका विश्वास जीतते हैं और फिर इस विश्वास का फायदा उठाकर उनका शोषण करते हैं। आरोप है कि इन ग्रूमिंग गैंग्स से जुड़े लोग बच्चियों को पार्टियों में ले जाकर उन्हें ड्रग्स देते और उन्हें नशे का आदी बनाते। नशे की लत लगने पर बच्चियों का यौन शोषण किया जाता और उन्हें अन्य लोगों से भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता। कई लड़कियों को देह व्यापार में धकेल दिया गया। कई लड़कियां मानव तस्करी की भी शिकार हुईं। शोषण का शिकार हुईं कई लड़कियों ने बच्चों को जन्म भी दिया, जिनके पिता के बारे में जानकारी नहीं है। ये ग्रूमिंग गैंग्स नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनसे पैसों की उगाही भी करते थे। कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया गया। 

क्या है ग्रूमिंग गैंग विवाद?
विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने उत्तरी इंग्लैंड में बच्चों के खिलाफ दशकों पुराने यौन अपराधों के लिए एक राष्ट्रीय जांच की मांग की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का कहना है कि क्राउन प्रोसिक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के प्रमुख के रूप में ऐसे मामलों की फिर से जांच करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने हाल ही में कहा था कि 'एशियाई ग्रूमिंग गैंग' के खिलाफ पहली बार मुकदमा दायर किया था। वहां के लोगों ने एशियाई शब्दों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि इन बाल यौन शोषण कांड के पीछे सिर्फ एक देश यानी पाकिस्तानी मूल के लोग हैं तो फिर एशिया शब्द का इस्तेमाल क्यों?

इन विवादों के बीच एलन मस्क ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर यौन शोषण करने वाले गिरोहों के खतरे को रोकने में अफसल होने का आरोप लगाया है। एलन मस्क ने कीर स्टार्मर पर कई हमले किए हैं। 


इस तरह की जांच की मांग कई वर्षों से दक्षिणपंथी लोगों द्वारा की जा रही है, जिसका ध्यान कई उत्तरी अंग्रेजी शहरों में मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के पुरुषों द्वारा ज्यादातर श्वेत ब्रिटिश लड़कियों के यौन शोषण पर केंद्रित है। कीर स्टार्मर ने इन मांगों को खारिज करते हुए कहा था कि प्राथमिकता पिछली, व्यापक सात साल की जांच की सिफारिशों को लागू करने के लिए कार्रवाई करने पर होनी चाहिए, जिसमें इस मुद्दे से निपटने के लिए लगभग दो दर्जन सुझाव दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed