{"_id":"634673fd2741c25c80015023","slug":"elon-musk-launches-new-burnt-hair-perfume","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: मस्क ने लॉन्च किया 'बर्न हेयर' परफ्यूम, कीमत जान हो जाएंगे हैरान, मिनटों में बिकीं 10 हजार बोतलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: मस्क ने लॉन्च किया 'बर्न हेयर' परफ्यूम, कीमत जान हो जाएंगे हैरान, मिनटों में बिकीं 10 हजार बोतलें
Wed, 12 Oct 2022 01:30 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:30 PM IST
सार
दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने अब एक नए व्यावसायिक उद्यम की घोषणा की है।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : Social Media
विस्तार
दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने अब एक नए व्यावसायिक उद्यम की घोषणा की है। इसके तहत उन्होंने "बर्न्ट हेयर" नाम के एक परफ्यूम को लॉन्च किया है। मस्क ने अपने ट्विटर बायो को "परफ्यूम सेल्समैन" के रूप में अपडेट कर दिया है। उन्होंने बर्न हेयर की खुशबू को "पृथ्वी पर बेहतरीन खुशबू" कहा। मस्क ने दावा किया है कि लॉन्चिंग के 10 मिनट के भीतर कंपनी इसकी 10,000 शीशियां बेच चुकी है।
विज्ञापन
बोरिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए बेचा जा रहा 'बर्न्ट हेयर' परफ्यूम
'बर्न्ट हेयर' परफ्यूम को बोरिंग कंपनी की वेबसाइट के जरिए बेचा जा रहा है। इस परफ्यूम की कीमत 100 US डॉलर है, जो भारतीय रुपए में लगभग 8400 रुपए होता है। एलन मस्क ने बताया कि बर्न्ट हेयर परफ्यूम को क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से पेमेंट करते हुए भी खरीद सकते हैं। इसके लिए शिपिंग चार्जेस 3,000 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
कैसी है इसकी खुशबू
'बर्न्ट हेयर' परफ्यूम की छोटी बोतल एक लाल रंग की बोत है जिसका नाम कर्सिव सिल्वर अक्षरों में लिखा गया है। द बोरिंग कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 'बर्न्ट हेयर' परफ्यूम की सुगंध दुनिया की सबसे अच्छी सुगंध है। ये विपरीत इच्छाओं की इत्र है। ये ऐसा परफ्यूम है, जो आपको भीड़ से अलग करता है, आप एयरपोर्ट से गुजर रहे हों तब भी लोगों का ध्यान खींचेगी।.
विज्ञापन