{"_id":"63b5d823f071aa04eb1626ad","slug":"elon-musk-company-tesla-fined-22-dollar-in-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला पर दक्षिण कोरिया में लगा 22 लाख डॉलर का जुर्माना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला पर दक्षिण कोरिया में लगा 22 लाख डॉलर का जुर्माना
Thu, 05 Jan 2023 01:18 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:18 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया के एंटीट्रस्ट रेगुलेटर कोरिया फेयर ट्रेड कमीशन (केएफटीसी) ने कहा कि टेस्ला ने अपनी गाड़ियों की कीमत के बारे में गुमराह करने वाले दावे किए थे।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला पर दक्षिण कोरिया ने 22 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। दक्षिण कोरिया के एंटीट्रस्ट रेगुलेटर कोरिया फेयर ट्रेड कमीशन (केएफटीसी) ने कहा कि टेस्ला ने अपनी गाड़ियों की कीमत के बारे में गुमराह करने वाले दावे किए थे। कंपनी ने ग्राहकों से यह बात छिपाई कि कम तापमान में उसकी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज कम हो जाती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला ने अपनी कारों की कैपेसिटी के बारे में बढ़ाचढ़ाकर दावे किए थे। इनमें सिंगल चार्ज पर ड्राइविंग रेंज, पेट्रोल-डीजल कारों के मुकाबले फ्यूल में बचत के बारे में बड़े-बड़े दावे किए थे।
भारत सरकार ने कंपनी के सीईओ एलन मस्क को भारत में प्लांट लगाने का न्योता दिया था लेकिन मस्क ने इन्कार कर दिया था। वह पहले यहां इंपोर्टेड कारें बेचना चाहते थे। लेकिन इसके लिए इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की मांग कर रहे थे।
ठंड में बैठ जाती हैं कंपनी की कारें
केएफटीसी का कहना है कि टेस्ला की कारों की रेंज ठंड के मौसम में 50 फीसदी से अधिक कम हो जाती है। टेस्ला ने अपनी वेबसाइट में सर्दियों में ड्राइविंग टिप्स के बारे में जानकारी दी है। लेकिन यह नहीं बताया है कि ठंड में उसकी गाड़ियों की रेंज कम हो जाती है। साल 2021 में साउथ अफ्रीका के एक कंज्यूमर ग्रुप ने कहा था कि ठंड में अधिकांश ईवी की ड्राइविंग रेंज 40 फीसदी तक कम हो जाती है। इसमें टेस्ला की स्थिति सबसे खराब है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष जर्मनी की कार पर भी जुर्माना
पिछले साल भी केएफटीसी ने जर्मनी की कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज की स्थानीय यूनिट पर 20.2 अरब डॉलर वॉन का जुर्माना लगाया था।