फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Company SpaceX to launch Space Mission Inspiration4 know about Crew members onboard

Inspiration 4: सबसे कम ट्रेनिंग के साथ अंतरिक्ष जाने वाला क्रू, कैंसर को मात देने वाली महिला से लेकर लकी ड्रॉ विजेता भी शामिल

Sun, 19 Sep 2021 09:30 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 19 Sep 2021 09:30 AM IST
सार

स्पेसएक्स का पूरी तरह स्वचालित ड्रैगन कैप्सूल बुधवार रात को रवाना होने के बाद 585 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया। 160 किलोमीटर बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से आगे निकलने के बाद यात्रियों ने कैप्सूल के सबसे ऊपर लगी खिड़की से पृथ्वी का नजारा देखा। पृथ्वी पर लौटने के बाद सभी यात्री स्वस्थ और खुश दिखे।

विज्ञापन
Elon Musk Company SpaceX to launch Space Mission Inspiration4 know about Crew members onboard
Inspiration4 मिशन में शामिल अंतरिक्षयात्री सियान प्रॉक्टर, जैरेड आइजकमैन, हेली आरसेनाउ (बाएं से दाएं) और क्रिस सेंब्रोस्की (बैठे हुए)। - फोटो : SpaceX

विस्तार

स्पेसएक्स के एक निजी विमान से कक्षा (ऑर्बिट) के तीन दिन तक चक्कर लगाने के बाद चार अंतरिक्ष पर्यटक अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करके शनिवार को फ्लोरिडा तट पर अटलांटिक महासागर में उतरे। उनका स्पेसएक्स अंतरिक्षयान (कैप्सूल) सूर्यास्त से कुछ देर पहले महासागर में उतरा। इस स्थान के पास से ही तीन दिन पहले वह कक्षा की सैर पर रवाना हुए थे। ऐसा पहली बार है जब कक्षा का चक्कर लगाने वाले अंतरिक्ष यान में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं था।

विज्ञापन


ये अंतरिक्ष पर्यटक यह दिखाना चाहते थे कि आम लोग भी अंतरिक्ष में जा सकते हैं और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने उन्हें अंतरिक्ष में भेजा। स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल ने कहा, ‘आपके अभियान ने दुनिया को यह दिखाया कि अंतरिक्ष हम सभी के लिए है। इस पर यात्रा के प्रायोजक जारेड इसाकमैन ने कहा, ‘यह हमारे लिए बेहद रोमांचक था...अभी यह बस शुरू हुआ है।’

विज्ञापन

स्पेस-एक्स के इस मिशन का नाम इंस्पिरेशन4 (Inspiration4) दिया गया था। मिशन पहली ही नजर में पिछले दो मिशनों से अलग था। दरअसल, वर्जिन गैलेक्टिक और अमेजन ने जब अपने अंतरिक्ष मिशन भेजे थे, तब उनके मालिक (वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन और अमेजन के जेफ बेजोस) भी अपनी उड़ानों में क्रू के सदस्य के तौर पर शामिल रहे थे। लेकिन इस बार का मिशन थोड़ा अलग है, क्योंकि इसे भेजने वाले स्पेस-एक्स के मालिक एलन मस्क खुद अंतरिक्ष नहीं जाएंगे। बल्कि उनकी जगह शिफ्ट4  पेमेंट्स (Shift4 Payments) के सीईओ जैरेड आइजैकमैन जाएंगे, जो कि खुद भी अरबपति हैं।

जानिए कितना अलग है स्पेस-एक्स के मिशन में जाने वाला क्रू?

इंस्पिरेशन4 मिशन की एक खास बात ये है कि यह पूरी तरह गैर-अनुभवी (नॉन-प्रोफेशनल) अंतरिक्ष यात्रियों की फ्लाइट है। यानी इस स्पेसक्राफ्ट में जाने वाले सभी लोग पिछले दोनों मिशन (वर्जिन गैलेक्टिक और अमेजन) के क्रू के मुकाबले सबसे कम ट्रेनिंग पाने वालों में हैं। जहां बाकी दोनों कंपनियों के स्पेस मिशन में एक अनुभवी एस्ट्रोनॉट शामिल किया गया था, वहीं इस मिशन में अलग-अलग क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वालों को अंतरिक्ष का बिल्कुल अनुभव नहीं है।
विज्ञापन

कैसे हुआ मिशन के सदस्यों का चुनाव?

Elon Musk Company SpaceX to launch Space Mission Inspiration4 know about Crew members onboard
जैरेड आइजैकमैन। - फोटो : Social Media
स्पेस-एक्स के मिशन में जाने वाले आम लोगों में कोई डॉक्टर का असिस्टेंट है, तो कोई कॉलेज प्रोफेसर। टीम के कैप्टन जैरेड आइजैकमैन अरबपति आंत्रप्रेन्योर हैं और मिशन में दो एयरफोर्स की पूर्व कर्मी भी शामिल हैं। ये सभी लोग सेंट जूड चिल्ड्रेन्स रिसर्च हॉस्पिटल के लिए 20 करोड़ डॉलर्स जुटाने का लक्ष्य लेकर उड़ान भरेंगे। इससे पहले आइजैकमैन खुद भी 10 करोड़ डॉलर सेंट जूड को दान दे चुके हैं और वे ही पूरे मिशन की फंडिंग भी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मस्क को अघोषित राशि दी है। 

मिशन में अपने साथियों के चुनाव के लिए आइजैकमैन ने अनोखा तरीका चुना। उन्होंने सभी का सेलेक्शन अलग-अलग तरीकों से किया। किसी को उनके साथ जाने का मौका उनके पेमेंट गेटवे से लेनदेन कर के मिला, तो किसी को लकी ड्रॉ के जरिए। वहीं, मिशन की एक साथी को सेंट जूड से खुद चुना गया। इस अभियान का नाम इंस्पिरेशन4 भी इसलिए रखा गया, क्योंकि चुने गए चारों लोग अलग-अलग मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

कौन-कौन इस अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा?

Elon Musk Company SpaceX to launch Space Mission Inspiration4 know about Crew members onboard
हेली आरसेनाउ। - फोटो : Social Media
1. हेली आरसेनाउ
अमेरिका के मेम्फिस स्थित सेंट जूड चिल्ड्रन्स रिसर्च हॉस्पिटल में डॉक्टरों की सहायक हेली आरसेनाउ इंस्पिरेशन4 फ्लाइट का हिस्सा हैं। 29 साल की हेली को बचपन में ही हड्डी के कैंसर से जूझना पड़ा। 2002 में (जब हेली 10 साल की थीं) उनका इलाज शुरू हुआ था। इसके बाद उनके बाएं पैर में हड्डियों को हटाकर धातु की रॉड डाली गईं। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पर जीत पाने वाली हेली अमेरिका की सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री होंगी। इतना ही नहीं प्रोस्थेटिक (कृत्रिम अंग) के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली भी वे पहली यात्री होंगी। मिशन में हेली को मेडिकल ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली है। आमतौर पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने मिशन में दिव्यांगों को शामिल नहीं करता, लेकिन स्पेस-एक्स का ये मिशन कई परंपराओं को बदल सकता है। 

हेली बताती हैं कि उन्हें सेंट जूड की तरफ से अंतरिक्ष ले जाने का प्रस्ताव अचानक आ गया। यह बिल्कुल ऐसा था, जैसे किसी ने पूछ दिया कि क्या मैं अंतरिक्ष जाना चाहती हूं। मैंने तुरंत कहा- "हां, हां, मेरा नाम आगे बढ़ा दो।" हेली का चुनाव आइजैकमैन के उस प्रस्ताव के तहत हुआ, जिसमें उन्होंने एक सीट सेंट जूड के कर्मी को ले जाने के लिए रिजर्व की थी। चूंकि, हेली खुद सेंट जूड में कैंसर से लड़ने के बाद इसी अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं। इसलिए अस्पताल की तरफ से उन्हें भेजा गया। हेली इस मिशन में उम्मीद का प्रतीक हैं।

Elon Musk Company SpaceX to launch Space Mission Inspiration4 know about Crew members onboard
सियान प्रॉक्टर। - फोटो : Social Media
2. सियान प्रॉक्टर
इंस्पिरेशन4 से जाने वाले सभी लोगों में सियान प्रॉक्टर (51) अंतरिक्ष और फ्लाइट को जानने में सबसे अनुभवी हैं। वे 2009 में नासा के एस्ट्रोनॉट के चयन से जुड़े कार्यक्रम में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। प्रॉक्टर के मुताबिक, उनके पिता नासा के अपोलो-11 मिशन (चांद पर इंसान को भेजने का पहला मिशन) के दौरान नासा के लिए गुआम स्टेशन पर काम करते थे। इसलिए वे भी हमेशा से अंतरिक्ष जाना चाहती थीं। लेकिन सेलेक्शन न होने की वजह से उनका यह सपना अधूरा था।

इस मिशन के लिए उनका चुनाव शिफ्ट4 पेमेंट्स के एक कॉम्पटीशन के जरिए हुआ। कंपनी ने अपने वाणिज्यिक मॉडल के लिए सबसे बेहतरीन बिजनेस आइडिया मंगाए थे और उन आइडिया का इस्तेमाल कर प्रतियोगियों को पेमेंट गेटवे से लाभ कमाने का टारगेट दिया गया। इस प्रतियोगिता के फाइनल में कई बड़े सीईओ और जानी-मानी हस्तियां पहुंची। लेकिन आखिरकार सियान प्रॉक्टर का चुनाव हुआ। वे मिशन में समृद्धता का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Elon Musk Company SpaceX to launch Space Mission Inspiration4 know about Crew members onboard
क्रिस सेंब्रोस्की। - फोटो : Social Media
3. क्रिस सेंब्रोस्की
सियान प्रॉक्टर की तरह ही क्रिस सेंब्रोस्की (42) भी एयरफोर्स में काम करने की वजह से फ्लाइट्स की अच्छी जानकारी रखते हैं। वे मौजूदा समय में लॉकहीड मार्टिन कंपनी के लिए डेटा इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं और हमेशा से ही अंतरिक्ष जाने का सपना देखते रहे हैं। हालांकि, उनका यह सपना किसी कॉम्पटीशन को जीतकर नहीं, बल्कि किस्मत के भरोसे माना जा सकता है। सेंब्रोस्की कहते हैं कि उन्हें अंतरिक्ष जाने का टिकट मिलना किसी चौंकाने वाली घटना से कम नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि मैं शारीरिक तौर पर सबसे स्वस्थ नहीं हूं, लेकिन मैं इससे भी संतुष्ट था।"

उन्होंने बताया कि पहली बार इंस्पिरेशन4 के बारे में उन्होंने ऐड से सुना। जैरड आइजैकमैन ने एक टिकट उस भाग्यशाली विजेता के लिए रिजर्व किया था, जो सेंट जूड चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल को दान करने वालों में शामिल होगा। सेंब्रोस्की उन्हीं दानकर्ताओं में से एक हैं। इस प्रतियोगिता में सभी दानकर्ताओं को एक-एक टिकट दिया गया था, जो लॉटरी की तरह था। इस लॉटरी में सेंब्रोस्की तो नहीं जीते, लेकिन उनके ही एक दोस्त विजेता निकले। अंतरिक्ष में सेंब्रोस्की की रुचि को देखते हुए उन्होंने अपना टिकट दे दिया और इस तरह क्रिस का चयन हुआ। इस तरह की जीत की वजह से सेंब्रोस्की मिशन में उदारता का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed