Inspiration 4: सबसे कम ट्रेनिंग के साथ अंतरिक्ष जाने वाला क्रू, कैंसर को मात देने वाली महिला से लेकर लकी ड्रॉ विजेता भी शामिल
स्पेसएक्स का पूरी तरह स्वचालित ड्रैगन कैप्सूल बुधवार रात को रवाना होने के बाद 585 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंच गया। 160 किलोमीटर बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से आगे निकलने के बाद यात्रियों ने कैप्सूल के सबसे ऊपर लगी खिड़की से पृथ्वी का नजारा देखा। पृथ्वी पर लौटने के बाद सभी यात्री स्वस्थ और खुश दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेसएक्स के एक निजी विमान से कक्षा (ऑर्बिट) के तीन दिन तक चक्कर लगाने के बाद चार अंतरिक्ष पर्यटक अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करके शनिवार को फ्लोरिडा तट पर अटलांटिक महासागर में उतरे। उनका स्पेसएक्स अंतरिक्षयान (कैप्सूल) सूर्यास्त से कुछ देर पहले महासागर में उतरा। इस स्थान के पास से ही तीन दिन पहले वह कक्षा की सैर पर रवाना हुए थे। ऐसा पहली बार है जब कक्षा का चक्कर लगाने वाले अंतरिक्ष यान में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं था।
ये अंतरिक्ष पर्यटक यह दिखाना चाहते थे कि आम लोग भी अंतरिक्ष में जा सकते हैं और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने उन्हें अंतरिक्ष में भेजा। स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल ने कहा, ‘आपके अभियान ने दुनिया को यह दिखाया कि अंतरिक्ष हम सभी के लिए है। इस पर यात्रा के प्रायोजक जारेड इसाकमैन ने कहा, ‘यह हमारे लिए बेहद रोमांचक था...अभी यह बस शुरू हुआ है।’
स्पेस-एक्स के इस मिशन का नाम इंस्पिरेशन4 (Inspiration4) दिया गया था। मिशन पहली ही नजर में पिछले दो मिशनों से अलग था। दरअसल, वर्जिन गैलेक्टिक और अमेजन ने जब अपने अंतरिक्ष मिशन भेजे थे, तब उनके मालिक (वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रैनसन और अमेजन के जेफ बेजोस) भी अपनी उड़ानों में क्रू के सदस्य के तौर पर शामिल रहे थे। लेकिन इस बार का मिशन थोड़ा अलग है, क्योंकि इसे भेजने वाले स्पेस-एक्स के मालिक एलन मस्क खुद अंतरिक्ष नहीं जाएंगे। बल्कि उनकी जगह शिफ्ट4 पेमेंट्स (Shift4 Payments) के सीईओ जैरेड आइजैकमैन जाएंगे, जो कि खुद भी अरबपति हैं।
जानिए कितना अलग है स्पेस-एक्स के मिशन में जाने वाला क्रू?
कैसे हुआ मिशन के सदस्यों का चुनाव?
मिशन में अपने साथियों के चुनाव के लिए आइजैकमैन ने अनोखा तरीका चुना। उन्होंने सभी का सेलेक्शन अलग-अलग तरीकों से किया। किसी को उनके साथ जाने का मौका उनके पेमेंट गेटवे से लेनदेन कर के मिला, तो किसी को लकी ड्रॉ के जरिए। वहीं, मिशन की एक साथी को सेंट जूड से खुद चुना गया। इस अभियान का नाम इंस्पिरेशन4 भी इसलिए रखा गया, क्योंकि चुने गए चारों लोग अलग-अलग मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कौन-कौन इस अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा?
अमेरिका के मेम्फिस स्थित सेंट जूड चिल्ड्रन्स रिसर्च हॉस्पिटल में डॉक्टरों की सहायक हेली आरसेनाउ इंस्पिरेशन4 फ्लाइट का हिस्सा हैं। 29 साल की हेली को बचपन में ही हड्डी के कैंसर से जूझना पड़ा। 2002 में (जब हेली 10 साल की थीं) उनका इलाज शुरू हुआ था। इसके बाद उनके बाएं पैर में हड्डियों को हटाकर धातु की रॉड डाली गईं। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी पर जीत पाने वाली हेली अमेरिका की सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री होंगी। इतना ही नहीं प्रोस्थेटिक (कृत्रिम अंग) के साथ अंतरिक्ष में जाने वाली भी वे पहली यात्री होंगी। मिशन में हेली को मेडिकल ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली है। आमतौर पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने मिशन में दिव्यांगों को शामिल नहीं करता, लेकिन स्पेस-एक्स का ये मिशन कई परंपराओं को बदल सकता है।
इंस्पिरेशन4 से जाने वाले सभी लोगों में सियान प्रॉक्टर (51) अंतरिक्ष और फ्लाइट को जानने में सबसे अनुभवी हैं। वे 2009 में नासा के एस्ट्रोनॉट के चयन से जुड़े कार्यक्रम में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। प्रॉक्टर के मुताबिक, उनके पिता नासा के अपोलो-11 मिशन (चांद पर इंसान को भेजने का पहला मिशन) के दौरान नासा के लिए गुआम स्टेशन पर काम करते थे। इसलिए वे भी हमेशा से अंतरिक्ष जाना चाहती थीं। लेकिन सेलेक्शन न होने की वजह से उनका यह सपना अधूरा था।
सियान प्रॉक्टर की तरह ही क्रिस सेंब्रोस्की (42) भी एयरफोर्स में काम करने की वजह से फ्लाइट्स की अच्छी जानकारी रखते हैं। वे मौजूदा समय में लॉकहीड मार्टिन कंपनी के लिए डेटा इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं और हमेशा से ही अंतरिक्ष जाने का सपना देखते रहे हैं। हालांकि, उनका यह सपना किसी कॉम्पटीशन को जीतकर नहीं, बल्कि किस्मत के भरोसे माना जा सकता है। सेंब्रोस्की कहते हैं कि उन्हें अंतरिक्ष जाने का टिकट मिलना किसी चौंकाने वाली घटना से कम नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि मैं शारीरिक तौर पर सबसे स्वस्थ नहीं हूं, लेकिन मैं इससे भी संतुष्ट था।"