फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Bangladesh Invite Muhammad Yunus letter for Starlink satellite internet service launch

Musk Bangladesh Invite: स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया कराएं; अमेरिकी अरबपति से बांग्लादेशी सरकार की अपील

Sun, 23 Feb 2025 06:42 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Feb 2025 06:42 PM IST
सार

बांग्लादेश की सरकार ने बेहतर इंटरनेट सेवाओं के लिए अमेरिकी अरबपति एलन मस्क को पत्र लिखा है। स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया कराने की अपील करते हुए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Elon Musk Bangladesh Invite Muhammad Yunus letter for Starlink satellite internet service launch
एलन मस्क और मोहम्मद यूनुस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने अरबपति अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क को बांग्लादेश आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने देश में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए अमेरिका के शीर्ष व्यवसायी और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क को पत्र लिखा। 19 फरवरी को लिखे पत्र में यूनुस ने मस्क से कहा, उनकी बांग्लादेश यात्रा से उन्हें युवा बांग्लादेशी पुरुषों और महिलाओं से मिलने का मौका मिलेगा, जो इस अग्रणी तकनीक के मुख्य लाभार्थियों में से होंगे।

विज्ञापन


स्टारलिंक की कनेक्टिविटी से परिवर्तनकारी असर
उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए अपने आपसी दृष्टिकोण को साकार करने के लिए मस्क से मिलकर काम करने का आह्वान किया। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने रविवार को बताया, बांग्लादेश के बुनियादी ढांचे में स्टारलिंक की कनेक्टिविटी से परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा। इससे बांग्लादेश के उद्यमी युवाओं, ग्रामीण और कमजोर महिलाओं और दूरदराज और वंचित समुदायों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


90 दिनों के भीतर स्टारलिंक लॉन्च करने की योजना...
देश के युवाओं को बेहतर भविष्य देने का वादा करने वाले यूनुस अपनी सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि को भी इस संबंध में निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने खलीलुर रहमान से अगले 90 दिनों के भीतर बांग्लादेश में स्टारलिंक लॉन्च करने के लिए जरूरी योजनाएं बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि स्पेसएक्स की टीम के साथ मिलकर जरूरी काम पूरा किया जाए, जिससे बांग्लादेश में स्टारलिंक को लॉन्च किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर हो चुकी है व्यापक बातचीत
बता दें कि पत्र लिखने से पहले यूनुस ने विगत 13 फरवरी को मस्क के साथ फोन पर बात की थी। दोनों के बीच सहयोग की संभावनाओं को तलाशने और 'बांग्लादेश में स्टारलिंक का भविष्य' मुद्दे को लेकर व्यापक बातचीत हुई थी।


हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा
गौरतलब है कि पिछले साल बांग्लादेश की सरकारी नौकरियों में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को खत्म करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ था। इसमें बड़ी संख्या में छात्र संगठन शामिल थे। बाद में विरोध-प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा और उपद्रव हुआ। शेख हसीना को हटाने की मांग के बीच प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास पर हमला कर दिया था, जिसके बाद हसीना को भागने पर मजबूर होना पड़ा। अगस्त, 2024 में शेख हसीना के देश छोड़कर भागने के बाद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतिम सरकार का गठन किया गया। फिलहाल बांग्लादेश की यह अंतरिम सरकार शेख हसीना को भारत से प्रत्यर्पित कराने के प्रयास में लगी है। भारत ने अभी अपना फैसला नहीं लिया है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed