फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk asks for opinion if he should sell Tesla shares here is all you need to know

एलन मस्क ने मांगी राय: टेस्ला के 10 फीसदी शेयर बेचूं या नहीं...? जानिए क्या है पूरा मामला

Sun, 07 Nov 2021 05:48 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 07 Nov 2021 05:48 PM IST
सार

इलेक्ट्रिकल वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर एक सवाल पूछा है कि क्या मुझे टेस्ला में अपने 10 फीसदी शेयर बेच देने चाहिए। इस रिपोर्ट में जानिए जानिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने यह सवाल क्यों पूछा...

विज्ञापन
Elon Musk asks for opinion if he should sell Tesla shares here is all you need to know
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने शनिवार को माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक सवाल पूछकर सबको हैरत में डाल दिया। मस्क ने एक पोल में सवाल पूछा कि क्या मुझे टेस्ला के 10 फीसदी शेयर बेच देने चाहिए। मस्क का यह कदम उनकी उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाले साल में उन्हें बड़े टैक्स बिल का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


बिजली से चलने वाले वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ मस्क ने कहा था कि मेरे पास कोई नकदी नहीं है ऐसे में टैक्स चुकाने के लिए शेयर बेचना की एकमात्र रास्ता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कोई नकद वेतन नहीं लेता और न ही मुझे कहीं से कोई बोनस मिलता है। मेरे पास केवल शेयर हैं, ऐसे में मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर टैक्स चुकाने का एक मात्र रास्ता शेयर बेचने का ही है।' 
विज्ञापन


एलन मस्क के पास टेस्ला के शेयरों की इतनी है कीमत
एलन मस्क के पास टेस्ला के इस समय जितने शेयर हैं उनकी कीमत लगभग 300 अरब डॉलर है। उन्होंने इसे लेकर शनिवार को ट्विटर पर एक पोल में अपने फॉलोअर्स से राय मांगते हुए सवाल किया, 'कर से बचने के साधन के रूप में हाल ही में अवास्तविक लाभ का बहुत कुछ किया गया है, इसलिए मैं टेस्ला में अपने 10 फीसदी शेयर बेचने की योजना बना रहा हूं। क्या आप इसका समर्थन करते हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


56 फीसदी से अधिक लोगों ने किया बिक्री का समर्थन
मस्क के इस सवाल पर खबर लिखे जाने तक 56.9 फीसदी लोगों ने उनका समर्थन करने की बात कही है। वहीं, 43.1 फीसदी लोगों ने इसका विरोध किया है। उनके इस पोल ट्वीट को अब कर लगभग 18 हजार बार रिट्वीट किया जा चुका है और 89 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। मस्क ने इसे लेकर कहा है कि मैं इसके नतीजों का पालन करूंगा, फिर चाहे वह कैसे भी हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed