फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Accused Brazil Supreme Court Judge Alexandre De Moraes For Blocking Social Media

Elon Musk: ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट जज पर फूटा मस्क का गुस्सा, संविधान को धोखा देने का लगाया आरोप

Mon, 08 Apr 2024 06:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Apr 2024 06:03 PM IST
सार

एलन मस्क ने लिखा कि 'यह जज मनमाने तरीके से ब्राजील के लोगों और संविधान के साथ धोखा कर रहा है। उसे इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर उसके खिलाफ महाभियोग लाकर उसे पद से हटा देना चाहिए।' 

विज्ञापन
Elon Musk Accused Brazil Supreme Court Judge Alexandre De Moraes For Blocking Social Media
एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज कारोबारी एलन मस्क का ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के एक जज पर गुस्सा फूटा है और उन्होंने जज के इस्तीफे की मांग कर दी है। दरअसल ब्राजील सुप्रीम कोर्ट के जज एलेक्जांद्रे डे मोरेस ने ब्राजील में कई सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है और कई यूजर्स को जेल में डालने का भी आरोप है। दावा किया जा रहा है कि ये सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्राजील की सरकार के खिलाफ झूठी खबरें फैला रहे थे। जिन अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है, उनमें कई अकाउंट्स ब्राजील के सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के हैं। 
विज्ञापन


ब्राजील के जज पर फूटा एलन मस्क का गुस्सा
सोशल मीडिया पर कथित सेंसरशिप लगाने को लेकर एलन मस्क ने जज मोरेस पर तीखा हमला बोला। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'यह जज मनमाने तरीके से ब्राजील के लोगों और संविधान के साथ धोखा कर रहा है। उसे इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर उसके खिलाफ महाभियोग लाकर उसे पद से हटा देना चाहिए।' मस्क ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि 'इस जज ने हम पर भारी जुर्माना लगाया है और हमारे कई कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की धमकी दी है और ब्राजील में एक्स को बंद करने की धमकी दी है। इसके चलते हम ब्राजील में पूरा राजस्व खो सकते हैं और हो सकता है कि हमें ब्राजील में अपना ऑफिस बंद करना पड़े, लेकिन हमारे लिए लाभ से ज्यादा अहम सिद्धांत हैं।'
विज्ञापन


जेर बोलसोनारो के विरोधी माने जाते हैं जज मोरेस
एलेक्जांद्रे डे मोरेस ब्राजील में एक चर्चित नाम हैं। कुछ लोग उन्हें विवादित मानते हैं तो कुछ उन्हें लोकतंत्र का रक्षक करार देते हैं। मोरेस, ब्राजील के सुपीरियर इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल के प्रमुख भी हैं। मोरेस के आलोचकों का आरोप है कि वह ब्राजील में बोलने की आजादी को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल के वर्षों में मोरेस ने सोशल मीडिया पर कई प्रमुख अकाउंट्स को बंद करने का आदेश दिया है। आरोप है कि जिन अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है, उनमें से कई ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो के समर्थक बताए जाते हैं। साल 2023 में जेर बोलसोनारो को एलेक्जांद्रे डे मोरेस की अध्यक्षता वाले इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल द्वारा ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया गया था। बोलसोनारो के खिलाफ साल 2022 में राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद, उनके समर्थक ब्राजील की संसद में घुस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने एलन मस्क की जांच के निर्देश दिए
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश ने एलन मस्क की जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई अरबपति मस्क की ओर से यह कहने के बाद शुरू की गई है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद उन खातों को फिर से सक्रिय करेंगे जिसे न्यायाधीश ने बैन करने का आदेश दिया था।

मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया था कि खातों पर से प्रतिबंध हटा दिए गए थे क्योंकि अदालत का आदेश असंवैधानिक था। मस्क ने न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी मोरेस से "इस्तीफा देने या महाभियोग चलाने" का भी आह्वान किया। कोर्ट ने कहा कि यदि एक्स आदेश का पालन करने में विफल रहता है, तो उस पर एक दिन में 100,000 रीसिस (करीब 19,774 डॉलर या 15,670 यूरो) का जुर्माना लगाया जाएगा।


अपने फैसले में न्यायमूर्ति मोरेस ने लिखा कि मस्क ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ एक दुष्प्रचार अभियान शुरू किया था। प्लेटफॉर्म की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने कहा कि कंपनी को यह कहने की अनुमति नहीं थी कि कौन से खाते प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed