फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk anti Jew social media post on X thermonuclear lawsuit antisemitic post

Elon Musk: एक्स पर यहूदी विरोधी पोस्ट के समर्थन का आरोप, निगरानी संस्था के खिलाफ थर्मोन्यूक्लियर मुकदमा होगा

Sat, 18 Nov 2023 07:46 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 18 Nov 2023 07:46 PM IST
सार

यहूदी विरोधी पोस्ट पर विवाद के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) एलन मस्क ने बड़ा बयान दिया है। मस्क ने "थर्मोन्यूक्लियर मुकदमे" का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
Elon Musk anti Jew social media post on X thermonuclear lawsuit antisemitic post
टेस्ला के सीईओ और एक्स के शीर्ष पदाधिकारी एलन मस्क (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम एशिया में बीते सात अक्तूबर के बाद इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर हेट क्राइम और घृणा फैलाने वाले पोस्ट की संख्या बढ़ी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'यहूदी विरोधी' पोस्ट का समर्थन करने के विवाद के बीच एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा है कि वे "थर्मोन्यूक्लियर मुकदमा" दायर करेंगे।
विज्ञापन


स्वचालित कार बनाने वाली कंपनी- टेस्ला के सीईओ और एक्स के मुख्य तकनीकी अधिकारी (एलन मस्क) ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स मीडिया निगरानी संस्था 'मीडिया मैटर्स' के खिलाफ "थर्मोन्यूक्लियर मुकदमा" दायर करेगा। मस्क की चेतावनी के बीच मीडिया मैटर्स  ने आरोप लगाया है कि एक्स ने "वास्तविक यूजर अनुभव को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।" इसके अनुसार एक्स ने "स्वतंत्र भाषण के अधिकार को भी कमजोर किया है।"
विज्ञापन


विवाद उस समय उपजा जब मस्क ने एक्स पर पोस्ट का समर्थन किया। इस पर सोशल मीडिया पर भारी प्रतिक्रिया हुई। एप्पल और डिज्नी जैसे कई विज्ञापनदाताओं ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपने खर्च में कटौती कर दी। मस्क ने अपने पोस्ट में लिखा, "सोमवार को अदालत खुलेगी, एक्स कॉर्प मीडिया मैटर्स और हमारी कंपनी पर इस धोखाधड़ी वाले हमले में शामिल होने वाले सभी लोगों के खिलाफ थर्मोन्यूक्लियर मुकदमा दायर करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी और कॉमकास्ट, लायंस गेट एंटरटेनमेंट और पैरामाउंट ग्लोबल ने शुक्रवार को कहा कि वे एक्स पर अपने विज्ञापन भी रोक रहे हैं। इस पर टेस्ला के सीईओ- मस्क ने कहा कि एक्स प्लेटफॉर्म "स्वतंत्र भाषण के अधिकार की रक्षा" की नीति पर काम करता है। इसके तहत व्यक्ति को "आपत्तिजनक" मानी जाने वाली चीजों को "देखना या सुनना" है या नहीं, इसका फैसला खुद लेना चाहिए। 

उन्होंने मीडिया मैटर्स और अन्य मीडिया आउटलेट्स पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को "कमजोर" करने का आरोप भी लगाया। मस्क ने कहा, एक्स जनता की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के अधिकार की रक्षा करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में एक्स निहित स्वार्थ से प्रेरित एजेंडा चलाने वाले एक्टिविस्ट के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, कंपनी के मुनाफे के कारण उनका विजन नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा, एक्स पर हर किसी के पास एक विकल्प है। डेटा आरोपों पर जीत हासिल करता है। उन्होंने कहा, मीडिया मैटर्स एक्स पर उपयोगकर्ता के अनुभव को प्रतिबिंबित नहीं करता है।

दरअसल, मस्क ने एक विवादित एक्स पोस्ट से सहमति व्यक्त की थी, जिसमें दावा किया गया था कि यहूदी लोग जो इस्राइल-हमास युद्ध के बीच यहूदी विरोधी भावना का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर घृणा अपराध की इस बेहद संवेदनशील घटना में "यहूदियों के खिलाफ नफरत" को बढ़ावा देने के आरोप लगे। इस पोस्ट पर मस्क ने जवाब दिया, "आपने बिल्कुल सच कहा है।"


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर 'यहूदी विरोधी साजिश' सिद्धांत को बढ़ावा देने के लिए व्हाइट हाउस ने भी मस्क की टिप्पणी की निंदा की। अमेरिका के शीर्ष प्रशासन ने इसे "अस्वीकार्य" करार दिया। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता एंड्रयू बेट्स ने कहा, किसी भी समय और सूरत में अमेरिकी धरती पर यहूदी विरोधी भावना का कोई स्थान नहीं। घृणा से भरे झूठ को दोहराना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस्राइल में सात अक्तूबर को हुए हमास के आतंकी हमलों को होलोकॉस्ट के बाद से यहूदी लोगों के लिए सबसे घातक दिन करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed