फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk accepts fight challenge from Venezuelan President Maduro news in hindi

जुबानी जंग: 'मैं जीता तो आप इस्तीफा दें, आप जीते तो...', मस्क ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति की चुनौती स्वीकार की

Thu, 01 Aug 2024 10:08 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 01 Aug 2024 10:08 AM IST
सार

वेनेजुएला में फिर से निकोलस मादुरो की सत्ता में वापसी हुई है। हालांकि, विपक्ष चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहा है। इस बीच, एलन मस्क और मादुरो के बीच एक अलग जुबानी जंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Elon Musk accepts fight challenge from Venezuelan President Maduro news in hindi
मस्क और मादुरो के बीच जुबानी जंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेनेजुएला में फिर से निकोलस मादुरो की सत्ता में वापसी हुई है। रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मादुरो को विजेता घोषित किया गया। हालांकि, विपक्ष चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहा है। इस बीच, अरबपति बिजनेमैन एलन मस्क और मादुरो के बीच एक अलग जुबानी जंग शुरू हो गई है। नए राष्ट्रपति ने एक्स के मालिक को लड़ने की चुनौती दी, जिसे उन्होंने अब स्वीकार कर लिया है। मस्क ने वेनेजुएला के चुनाव परिणामों को लेकर एक के बाद एक कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने मादुरो को तानाशाह बुलाते हुए शर्म आने की बात कही। उन्होंने कहा कि तानाशाह मादुरो तुम्हें शर्म आनी चाहिए। एलन मस्क के चुनौती स्वीकार किए जाने पर सोशल मीडिया यूजर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


क्यों हो रहा है कि नतीजों पर विवाद?
राष्ट्रीय चुनाव परिषद के प्रमुख एल्विस एमोरोसो ने बताया था कि मादुरो को 51 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि विपक्षी उम्मीदवार एडमुंडो गोंजालेज के खाते में 44 फीसदी वोट गए हैं। उन्होंने कहा कि यह नतीजे 80 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर पड़े वोट पर आधारित हैं। चुनाव प्राधिकरण ने अभी तक मादुरो के वफादारों के कंट्रोल वाले 30,000 मतदान केंद्रों के आधिकारिक मतदान आंकड़े जारी नहीं किए हैं, जिससे विपक्ष नतीजों की पुष्टि नहीं कर पा रहा है। मतदान शाम छह बजे समाप्त होना था, लेकिन इसके बाद भी करीब छह घंटे तक काराकस में कुछ मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। वेनेजुएला के लोग रविवार के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे, जो 25 साल से एक ही पार्टी के शासन के अंत का रास्ता खोल सकते थे, लेकिन 11 साल से मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए वह विफल रहे।
विज्ञापन


अमेरिका ने जताया शक
परिणाम घोषित होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपना संदेह व्यक्त किया। एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को गंभीर चिंता है कि घोषित परिणाम वेनेजुएला के लोगों की इच्छा या वोटों को नहीं दर्शाता है। हालांकि, मादुरो की सरकार के करीबी सहयोगी क्यूबा ने कहा कि लोगों ने अपनी बात रखी और क्रांति जीत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क और मादुरो में क्यों हुआ विवाद?
मस्क और मादुरो के बीच दुश्मनी पिछले कुछ समय से काराकस में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पनप रही है। दरअसल, टेस्ला सीईओ एक कट्टर अति-पूंजीवादी और डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हैं। वहीं, मादुरो समाजवादी नेता हैं। इन्हीं वैचारिक टकराव के कारण दोनों एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। बता दें, मादुरो ने एक बस चालक के रूप में शुरुआत की थी। बाद में वे तेल समृद्ध लेकिन आर्थिक रूप से संघर्षरत देश के राष्ट्रपति बने।

मादुरो ने दी चुनौती
निकोलस मादुरो की सत्ता वापसी पर एलन मस्क लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। वह एक के बाद एक कई ट्वीट कर रहे हैं। ऐसे में अब मादुरो ने मस्क पर वेनेजुएला के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद (सीएनई) में एक कथित कंप्यूटर हैकिंग के पीछे टेक मुगल का हाथ है। अपने खिलाफ लगातार हमलावर हुए मस्क पर मादुरो ने पलटवार किया।
 

उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया एक आभासी वास्तविकता बनाता है और आभासी वास्तविकता को कौन नियंत्रित करता है? हमारे नए कट्टर दुश्मन एलन मस्क। क्या आप (मस्क) लड़ना चाहते हैं? चलो लड़ते हैं। एलन मस्क, मैं तैयार हूं। मैं आपसे नहीं डरता हूं। चलो जहां भी आप चाहें, वहां लड़ते हैं।'

मस्क का पलटवार
उनकी चुनौती का वीडियो सामने आने के कुछ ही देर बाद एक्स के मालिक मस्क ने जवाब दिया। उन्होंने अलग-अलग सोशल मीडिया यूजर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। एक पोस्ट में मस्क ने मादुरो को बड़ा आदमी बताया, जबकि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पर कटाक्ष करते हुए उन्हें छोटा आदमी कहा।

उन्होंने कहा, 'मादुर खुद एक बड़े शख्स है। वह शायद जानते हैं कि कैसे लड़ना है, इसलिए यह एक वास्तविक लड़ाई होगी। जुक छोटे शख्स है, इसलिए यह एक छोटी लड़ाई होगी।'

अगर मैं जीता तो...: टेस्ला सीईओ
एलन मस्क ने एक अन्य पोस्ट में कहा, 'अगर मैं जीतता हूं तो वह वेनेजुएला के तानाशाह के पद से इस्तीफा दे देंगे। अगर वह जीतते है, तो मैं उन्हें मुफ्त में मंगल ग्रह घुमाऊंगा।'
 

वेनेजुएला के चुनाव नतीजों के बाद मस्क ने अपनी असहमति व्यक्त की। मादुरो को तानाशाह कहा और चुनाव को हास्यास्पद बताया। उन्होंने ड्रग तस्करी के लिए मादुरो के खिलाफ आपराधिक आरोपों के बारे में यूएस ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) की 2020 की घोषणा भी पोस्ट की, जिसमें उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 15 मिलियन डॉलर का इनाम शामिल है।

हमारे देश पर हमला करना चाहता है...: राष्ट्रपति मादुरो
मादुरो ने दावा किया, 'वह (मस्क) अपनी बंदूकों और सेना के साथ वेनेजुएला पर आक्रमण करने के लिए यहां आना चाहता है। एलन मस्क, अच्छा हुआ कि आपने अपना चेहरा दिखाया क्योंकि हम जानते थे कि आप ही इसके पीछे हैं! अपने पैसे और अपने उपग्रहों के साथ।'


वहीं, मस्क का जवाब तीखा और स्पेनिश में था, 'एक गधा मादुरो से अधिक जानता है।' हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि बेचारे गधे की तुलना मादुरो से करने के लिए खेद है। यह पशु समाज का अपमान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed