फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Queen Elizabeth II Announcement Britain Camilla Will Be Queen When Prince Charles Becomes King

Britain's Queen Elizabeth II: चार्ल्स के किंग बनने पर महारानी होंगी कैमिला, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने किया एलान

Sun, 06 Feb 2022 07:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 06 Feb 2022 07:42 AM IST
सार

चार्ल्स व उनकी प्रेमिका कैमिला ने 2005 में विंडसर महल में समारोहपूर्वक शादी की थी। एलिजाबेथ के इस एलान से कैमिला को राजपरिवार के सदस्य के रूप में मान्यता मिल गई है। 

विज्ञापन
Queen Elizabeth II Announcement Britain Camilla Will Be Queen When Prince Charles Becomes King
Charles and Camilla - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने उनकी पत्नी कैमिला को देश की नई महारानी (Queen Consort) बनाए जाने का एलान कर दिया है। महारानी बनने की 70 वीं सालगिरह के मौके पर एलिजाबेथ ने यह घोषणा की।  प्रिंस चार्ल्स ने अपनी पहली प्रिंसेस डायना की एक हादसे में मृत्यु के बाद कैमिला से विवाह किया था। 

विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ ने ब्रिटेन की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि यह अवसर उन्हें ब्रिटेन की जनता द्वारा उनके प्रति दिखाए गए स्नेह व वफादारी पर विचार करने का विराम देता है। उन्होंने कहा कि वह चाहेंगी कि जब प्रिंस चार्ल्स राजा बनें तो कैमिला को क्वीन कंसोर्ट की उपाधि मिले। 
विज्ञापन


चार्ल्स व उनकी प्रेमिका कैमिला लंबे समय से साथ हैं। उन्होंने 2005 में विंडसर महल में समारोहपूर्वक शादी की थी। एलिजाबेथ के इस एलान से कैमिला को राजपरिवार के सदस्य के रूप में मान्यता मिल गई है।  महारानी एलिजाबेथ 6 फरवरी, 1952 को उस समय ब्रिटेन की महारानी बनी थी जब उनके पिता किंग जार्ज षष्टम का अचानक निधन हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन की जनता से जताई उम्मीद
महारानी एलिजाबेथ ने अपने पत्र में कहा, 'जब भी समय आएगा और मेरा बेटा चार्ल्स राजा बनेगा, मैं जानती हूं कि आप उसे व उसकी पत्नी कैमिला को वैसा ही समर्थन प्रदान करेंगे, जैसा मुझे दिया। यह मेरी हार्दिक इच्छा है कि जब समय आए तब कैमिला को क्वीन कंसोर्ट माना जाए और इसी रूप में वह अपनी सेवाएं दें।'

एलिजाबेथ 70 साल से हैं महारानी 
एलिजाबेथ केक महारानी बनने के सालगिरह समारोह का आयोजन इंग्लैंड के पूर्व में मौजूद रॉयल सैंड्रिघम हाउस में किया गया। 95 साल की एलिजाबेथ ब्रिटेन पर 70 साल राज करने वाली ब्रिटेन की पहली शासक हैं। महारानी के ताजा एलान के बाद उन अटकलों पर भी विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वह जल्द शाही पद छोड़ सकती हैं। 

अभी कैमिला हैं डचेस ऑफ कार्नवाल 
कैमिला अभी 'डचेस ऑफ कानर्वाल' कहलाती हैं। महारानी एलिजाबेथ के ताजा एलान से अब वह ब्रिटेन के शाही परिवार के सरकारी कामकाज में नियमित रूप से भाग लेंगी। 


क्या होती हैं क्वीन कंसोर्ट
ब्रिटिश इतिहास में वर्षों से राजा की पत्नी को क्वीन कंसोर्ट का दर्जा दिया जाता है। उसे संवैधानिक अधिकार नहीं होते हैं। जब प्रिंस चार्ल्स की कैमिला से शादी हुई थी तब आधिकारिक तौर पर यह फैसला हुआ था कि यदि चार्ल्स किंग बनते हैं तो कैमिला को ' प्रिंसेस कंसोर्ट' माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed