{"_id":"5c795a1fbdec22739402bf61","slug":"eleven-killed-thirty-five-injured-in-somaliya-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमालिया में आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत, 35 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सोमालिया में आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत, 35 घायल
Fri, 01 Mar 2019 10:42 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बृहस्पतिवार को हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35 लोग घायल हो गए। एक स्थानीय आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि मोगादिशु होटल उनका निशाना था।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस का कहना है कि आतंकियों ने एक न्यायाधीश की हत्या की कोशिश में यह विस्फोट किया। पुलिस अधिकारी मोहम्मद हुसैन ने बताया कि अपीलीय अदालत के मुख्य न्यायाधीश अब्शीर उमर के निवास के पास बम फटा। न्यायाधीश के निवास के बाहर तैनात सुरक्षा बलों ने उन बंदूकधारियों को खदेड़ दिया जो घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन