फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Electronic chip mandatory for Everest climbers World Updates in hindi

World Updates: एवरेस्ट पर्वतारोहियों के लिए अनिवार्य होगी इलेक्ट्रॉनिक चिप, पढ़ें विदेश की अहम खबरें

Sun, 25 Feb 2024 05:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 25 Feb 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Electronic chip mandatory for Everest climbers World Updates in hindi
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

नेपाल जल्द ही माउंट एवरेस्ट पर जाने वाले सभी पर्वतारोहियों के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक चिप ले जाना अनिवार्य कर देगा। यह चिप दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर किसी भी आपात स्थिति में बचाव में मददगार होगी। नेपाल सरकार इस साल वसंत ऋतु से ऐसी चिप को अनिवार्य बनाने के लिए एक कानून बनाएगी। भारत और नेपाल सहित दुनिया भर से हजारों पर्वतारोही 8,849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पहुंचते हैं।  

विज्ञापन

ईरान के साथ गैस पाइपलाइन के निर्माण को पाकिस्तान की मंजूरी
पाकिस्तान ने आखिरकार ईरान गैस पाइपलाइन के अपने खंड पर निर्माण कार्य शुरू करने की मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान में 80 किमी के खंड के पहले चरण के लिए कई वर्षों की देरी के बाद मंजूरी कुछ दिन पहले ही दी गई थी। समिति ने, पेट्रोलियम डिवीजन की एक सिफारिश पर प्रारंभिक चरण में पाकिस्तान-ईरान सीमा से शुरू होकर बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर तक परियोजना की शुरुआत का समर्थन किया है। इससे देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन की बहुमंजिला इमारत में आग से 15 की मौत, 44 घायल
चीन की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए। घटना पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग की है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी, जहां बिजली की साइकिलें रखी हुई थीं। प्रशासन ने बताया कि आग किन कारणों से लगी अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।  

 

विज्ञापन

खराब प्रदर्शन के कारण इमरान की पार्टी से हटाए गए गौहर खान
इमरान खान की ‘पीटीआई’ पार्टी के वरिष्ठ नेता अफजल मारवात ने कहा कि बैरिस्टर गौहर अली खान को अक्षमता और खराब प्रदर्शन के कारण पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनका बयान यह स्पष्ट होने के बाद आया कि जेल में बंद पूर्व पीएम खान की पार्टी अगली सरकार का गठन नहीं कर पाएगी। मारवात ने कहा, गौहर को आम चुनावों के बाद पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए था, लेकिन वह इसमें असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed