{"_id":"6549fe863887d958420bdbaf","slug":"elderly-man-surrounded-by-crowd-of-palestine-supporters-in-america-murdered-after-clash-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में फलस्तीन समर्थकों की भीड़ से घिरा बुजुर्ग, झड़प के बाद हत्या, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में फलस्तीन समर्थकों की भीड़ से घिरा बुजुर्ग, झड़प के बाद हत्या, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं
Tue, 07 Nov 2023 02:41 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:41 PM IST
सार
ग्रेटर लॉस एंजिल्स के यहूदी महासंघ ने एक बयान में बताया कि मृतक पर एक मेगाफोन मारा गया था, लेकिन सोमवार को अधिकारियों ने इसके विवरण की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन
Jewish man, Paul Kessler
- फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच कैलिफोर्निया के वेस्टलेक में एक 69 वर्षीय यहूदी व्यक्ति की फलस्तीन समर्थकों के साथ झड़प के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान पॉल केसलर के तौर पर की गई है। वेंचुरा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि थाउजेंड ओक्स में एक रैली में फलस्तीनी समर्थकों के साथ झड़प के दौरान सिर में चोट लगने की वजह से पॉल केसलर की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को शव परिक्षण के बाद उनकी मौत को हत्या बताया गया है।
ग्रेटर लॉस एंजिल्स के यहूदी महासंघ ने एक बयान में बताया कि केसलर पर एक मेगाफोन मारा गया था, लेकिन सोमवार को अधिकारियों ने इसके विवरण की पुष्टि नहीं की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें एक व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा हुआ था और उसके सिर से खून बह रहा था। वहीं स्वतंत्र फलस्तीन जैकेट पहने एक महिला समेत दो लोग उस व्यक्ति की मदद करने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
इस मामले में अबतक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच के लिए फुटेज तलाश रही है। वेंचुरा काउंटी पर्यवेक्षक जेफ गोरेल ने इस घटना पर शोक जताया।