फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   El Paso airport Texas briefly shut Mexican cartel drones breach US airspace

US: अमेरिका के हवाई क्षेत्र में घुसे मैक्सिको के ड्रोन, एल पासो हवाई अड्डे को कुछ समय के लिए बंद किया गया

Wed, 11 Feb 2026 08:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एल-पासो (टेक्सास)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एल-पासो (टेक्सास) Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Feb 2026 08:56 PM IST
सार

US: टेक्सास के एल पासो हवाई क्षेत्र को मैक्सिकन ड्रोन के खतरे के कारण कुछ समय के लिए बंद किया गया। हालांकि, बाद में इसको फिर से खोल दिया गया। अमेरिकी परिवहन मंत्री ने पुष्टि की कि अब वहां वाणिज्यिक उड़ानों के लिए कोई खतरा नहीं है। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
El Paso airport Texas briefly shut Mexican cartel drones breach US airspace
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास स्थित एल पासो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास का हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। बाद में संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने इसे फिर से खोल दिया। पहले यह बंदी 10 दिनों के लिए बताई गई थी। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अमेरिका के हवाई क्षेत्र में घुसे ड्रोन
एपी के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम तब उठाया गया, जब मैक्सिको के कार्टेल से जुड़े कई ड्रोन अमेरिकी हवाई क्षेत्र में घुस आए। इसके बाद अहतियात के तौर पर हवाई क्षेत्र बंद किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप युग के टैरिफ बदलाव से फोर्ड को 90 करोड़ डॉलर का झटका, बदली इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एफएए और रक्षा विभाग ने तेजी से कार्रवाई की। ड्रोन से जुड़े खतरे को खत्म कर दिया गया है और अब क्षेत्र में वाणिज्यिक उड़ानों के लिए कोई खतरा नहीं है।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है..)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed