फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight-year-old Indian-origin girl Aditi names in UK medical history

ब्रिटेन: भारतीय मूल की अदिति ने मेडिकल इतिहास में दर्ज कराया नाम, इस उपलब्धि के लिए हुई सराहना

Sat, 23 Sep 2023 01:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Sep 2023 01:40 AM IST
सार

अदिति एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति से पीड़ित है, इसके इलाज के लिए उसकी मां दिव्या की अस्थि मज्जा से स्टेम सेल का प्रत्यारोपण किया गया था। दिव्या ने अपनी बेटी को अपनी किडनी भी दान की थी।

विज्ञापन
Eight-year-old Indian-origin girl Aditi names in UK medical history
ब्रिटेन का झंडा - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के इतिहास में आठ साल की भारतीय मूल की लड़की अदिति शंकर ने शुक्रवार को नाम दर्ज करा लिया। उसे ऐसा पहला व्यक्ति घोषित किया गया, जिसका प्रत्यारोपण आजीवन दवाओं की आवश्यकता के बिना किया गया, क्योंकि डॉक्टरों ने उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को फिर से पुनर्जीवित कर दिया है।

विज्ञापन

अदिति एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति से पीड़ित है, इसके इलाज के लिए उसकी मां दिव्या की अस्थि मज्जा से स्टेम सेल का प्रत्यारोपण किया गया था। दिव्या ने अपनी बेटी को अपनी किडनी भी दान की थी। उसका इलाज लंदन में ग्रेट ऑरमंड स्ट्रीट हॉस्पिटल (जीओएसएच) में किया गया। अदिति की मिली नई किडनी को उसके शरीर को अस्वीकार करने से रोकने के लिए इम्यूनोसप्रेसेन्ट दवाओं की निरंतर आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अदिति के इलाज में शामिल प्रोफेसर स्टीफन मार्क्स ने कहा, यह पहली बार है जब मैंने 25 वर्षों में किसी ऐसे व्यक्ति का इलाज किया है, जिसे किडनी प्रत्यारोपण के बाद इम्यूनोसप्रेशन की आवश्यकता नहीं है। मार्क्स यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ग्रेट ऑरमंड स्ट्रीट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी एंड ट्रांसप्लांटेशन के प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि अदिति पर किया गया हमारा शोध उसके जैसे बच्चों को अधिक सफल किडनी प्रत्यारोपण के अवसर प्रदान करेगा और सर्जरी के बाद मरीज की दवाओं पर निर्भरता को कम करेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed