फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight Sri Lankan mercenaries fighting for Russian and Ukrainian forces killed: Police

Sri Lanka: रूस-यूक्रेन की लड़ाई में आठ श्रीलंकाई लड़ाकों की मौत, रक्षा मंत्रालय बोला- रोजगार के नाम पर हुई ठगी

Thu, 09 May 2024 10:51 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 09 May 2024 10:51 PM IST
सार

Sri Lanka: रूस-यूक्रेन के युद्ध में श्रीलंका के आठ लड़ाके मारे गए। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि विदेशी एजेंसियों द्वारा श्रीलंका के कई पूर्व सैन्य कर्मियों को विदेश में रोजगार के नाम पर ठगा गया। 

विज्ञापन
Eight Sri Lankan mercenaries fighting for Russian and Ukrainian forces killed: Police
रूस यूक्रेन युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में श्रीलंका के आठ लड़ाके मारे गए हैं। श्रीलंकाई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये लड़ाके रूस और यूक्रेन की सेनाओं में शामिल हुए थे। कुछ विदेशी एजेंसियों द्वारा श्रीलंका के कई पूर्व सैन्य कर्मियों को विदेश में रोजगार के नाम पर भ्रमित किया गया है। श्रीलंका पुलिस की सीआईडी विंग का कहना है कि आठ में से छह लड़ाके रूस में मारे गए, जबकि दो यूक्रेन में मारे गए। कुछ विदेशी एजेंसियों द्वारा इन पूर्व सैन्य कर्मियों को लड़ाकों के रूप में काम करने के लिए रूस और यूक्रेन भेजा गया।  

विज्ञापन


रूस-यूक्रेन की सेनाओं में श्रीलंका के लड़ाके 
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस समय लगभग 60 पूर्व सैन्य कर्मी रूस के लिए काम कर रहे हैं जबकि 23 यूक्रेन में है। सीआईडी के अनुसार कुछ एजेसियों ने श्रीलंका से कई पूर्व सैन्य कर्मियों को विदेश में रोजगार के नाम पर भ्रमित कर यूक्रेन और रूस भेजने का काम किया है। 
विज्ञापन


एजेंसियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 
श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी कमल गुणरत्ने ने कहा कि विदेशी एजेंसियों और उनके रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में कुरुनेगला के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल और एक सार्जेंट को गिरफ्तार किया गया है। गुणरत्ने ने कहा कि ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि मोर्चे पर जाने वाले लड़ाकों को वेतन के रूप में 10-15 लाख रुपये की पेशकश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन एजेंसियों द्वारा ऐसा काम किया जा रहा है कि उनकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर 2023 से रूस-यूक्रेन युद्ध में कई श्रीलंकाई लड़ाकों के मारे जाने की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद अप्रैल 2024 में  श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि यूक्रेन में श्रीलंकाई सैनिकों की कोई तैनाती नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed