फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Eight lakh people affected by Doxuri storm more than 30000 people evacuated in beijing of china

चीन: डोक्सुरी तूफान से आठ लाख लोग प्रभावित, 30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया

Tue, 01 Aug 2023 07:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 01 Aug 2023 07:25 AM IST
सार

बीजिंग के पूर्वी हिस्से में हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। बीजिंग में 30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चीन के मौसम विभाग ने कई प्रांतों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Eight lakh people affected by Doxuri storm more than 30000 people evacuated in beijing of china
चीन का ध्वज - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तरी चीन के कुछ हिस्सों में घातक तूफान डोक्सुरी का तांडव देखने को मिला है। अचानक आई बाढ़ में भारी-भरकम वाहन भी खिलौनों की तरह बह गए हैं। इस तूफान से अब तक आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है। बीजिंग के पूर्वी हिस्से में हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। बीजिंग में 30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चीन के मौसम विभाग ने कई प्रांतों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बाढ़ के बीच अधिकारियों ने लोगों को घर पर ही रहने की चेतावनी दी है। बाढ़ के कारण बस सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं। तूफान कारों को बहा ले जा रहा है और कई सबवे स्टेशनों पर पानी भर गया है। बीजिंग के पश्चिम में पड़ने वाले मेंटौगौ जिले के एक वायरल वीडियो में बाढ़ के पानी में कई कारों को बहते हुए देखा जा सकता है। डोक्सुरी ने शुक्रवार सुबह दस बजे जिनजियांग शहर के तट पर दस्तक दी थी।

विज्ञापन

कई उड़ानें रद्द, देरी से चलीं ट्रेनें
कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार दोपहर 3 बजे तक 52 उड़ानें रद्द कर दी गईं। तियानजिन एयरपोर्ट ने सुबह 10 बजे तक 42 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं, बीजिंग और गुआंगजौ के बीच चलने वाली ट्रेनें कुछ समय की देरी से चलीं।

विज्ञापन

फुजियान में 6,333 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित
फुजियान प्रांत में 6,333 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है। साथ ही 151 हेक्टेयर से अधिक की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। कुल 44 घर ढह गए हैं और 178 घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अब तक कुल 42 करोड़ 80 लाख युआन का आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed