{"_id":"5c4eb8febdec22737548a89e","slug":"eight-civilians-killed-in-bomb-attack-at-yemen-in-displacement-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन में विस्थापन केंद्र पर बम हमले में आठ नागरिक मारे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यमन में विस्थापन केंद्र पर बम हमले में आठ नागरिक मारे गए
Mon, 28 Jan 2019 02:09 PM IST
अजय सिंह
भाषा, सना
भाषा, सना
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
bomb attack baghdad
- फोटो : Reuters
यमन में विस्थापित लोगों के लिए बनाये गये एक केंद्र में घातक बम हमले में आठ नागरिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को यह जानकारी दी। यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक यमन के लीजा ग्रैंड के अनुसार, शनिवार को यमन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत हज्जा के हराद जिले में स्थित एक विस्थापन केंद्र पर बमबारी हुई।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि हमला किसने किया। ग्रैंड ने एक बयान में कहा, ‘‘एक सार्वजनिक स्थल पर कोई भी हमला पूरी तरह विवेकहीन कृत्य है और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।’’ हज्जा में स्थित इस विस्थापन केंद्र पर सरकार का नियंत्रण है जबकि प्रांत के दूसरे हिस्से हुती विद्रोहियों के कब्जे में हैं।
विज्ञापन