फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   el paso shooting at walmart in texas 20 people dead accused arrested

टेक्सास में देर रात शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, 20 की मौत 26 घायल, तीन हिरासत में लिए गए

Sun, 04 Aug 2019 05:04 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Sun, 04 Aug 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
el paso shooting at walmart in texas 20 people dead accused arrested
टेक्सास में गोलीबारी - फोटो : Social media

अमेरिका के टेक्सास के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हैं। एल पासो स्थित मॉल में शनिवार को वारदात के दौरान पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने कहा कि गोलीबारी में करीब 20 लोग मारे गए हैं, 26 लोग घायल हैं। घटना की जांच कर रही एजेंसी के अनुसार इस वारदात के पीछे घृणा अपराध एक कारण हो सकता है। वहीं दूसरी ओर व्हाइट हाउस से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टेक्सास में मौजूद राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के माध्यम से इस वारदात से जुड़ी पल-पल की जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

 

इससे पहले टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने फॉक्स न्यूज से 15-20 लोगों के गोली लगने की पुष्टि की थी। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वारदात में कितने लोग मारे गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने को कहा। इससे पहले जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एल पासो पुलिस को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की ओर लोगों से एल पासो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के करीब स्थित सिएलो विस्टा मॉल से दूर रहने को कहा। स्थानीय मीडिया के अनुसार मॉल के अंदर स्थित वॉलमार्ट स्टोर में कम से कम 18 लोगों को गोली लगी थी।

एक वीडियो में एक व्यक्ति गिरा हुआ दिख रहा है और कम से कम 10 गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में अल पासो के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ ओलिविया जीपेडा के हवाले से बताया गया है कि मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले शहर के मेयर डी मार्गो ने कहा कि करीब 10 बजे गोलीबारी की वारदात शुरू हुई। हालांकि मैं इसमें मरने वालों की सही संख्या नहीं बता सकता हूं। यह दुखद है और मैं इस बारे में पूरी जानकारी जुटाने से पहले कुछ नहीं कहना चाहता। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने कहा कि वह तात्कालिक तौर पर केवल एक संदिग्ध के हिरासत में होने की पुष्टि कर सकते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- भयानक गोलीबारी, पूरी मदद का दिया आश्वासन

शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि टेक्सास के एलपासो में भयानक गोलीबारी। रिपोर्ट्स काफी बुरी हैं, काफी लोग मारे गए हैं। राज्य और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं। राज्यपाल से बात कर संघीय सरकार की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया है। भगवान आपके साथ है।

 

एक प्रत्यक्षदर्शी वेनेसा बोली- हमलावर ने बरसाईं दनादन गोलियांं

प्रत्यक्षदर्शी वेनेसा ने कहा कि मैं जब मॉल की पार्किंग में थी, तभी अचानक से गोलीबारी की आवाज आने लगी। ऐसा लगा मानो आतिशबाजी हो रही हो। मैं जैसे ही पीछे मुड़ी तो मैंने एक महिला को देखा जो मेरी तरफ आ रही थी। उसके हाथ में शापिंग का सामान था। अचानक उसे गोली लगी और वो गिर पड़ी। वेनेसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैंने एक हमलावर को देखा, वह सुरक्षाकर्मियों जैसी पोशाक पहने हुए था और निर्ममता से तड़ातड़ गोलियां बरसा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed