फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egyptian mummies paraded in Cairo

विरासत: मिस्र की सड़कों पर ममी की भव्य परेड , दी 21 बंदूकों की सलामी

Mon, 05 Apr 2021 05:41 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Apr 2021 05:41 AM IST
सार

  • तीन हजार साल बाद मिस्र के 18 राजाओं व चार रानियों के सम्मान में बजी शाही धुन

विज्ञापन
Egyptian mummies paraded in Cairo
परेड के दौरान का दृश्य... - फोटो : twitter

विस्तार

मिस्र के 18 राजाओं और चार रानियों के ममी को तीन हजार साल बाद शनिवार को भव्य द फैरो गोल्डन परेड के बीच नए राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थानांतरित किया गया। 18 फैरो और चार अन्य राजशाही घराने की हस्तियों को वातानुकूलित बक्से में ट्रकों से म्यूजियम तक लाया गया। इन हस्तियों को करीब तीन हजार साल पहले देर-एल-बहरी स्थित वैली ऑफ किंग्स में दफन किया गया था।

विज्ञापन


शाही परेड में किंग रामसेस-2, किंग सेकनेयर ताओ, किंग तुटमोज-3, किंग सेती-1 क्वीन हाट्सएपशुट, क्वीन मेरीटामेन और क्वीन आहमोज नेफ्रतारी समेत अन्य के ममी की परेड निकली।
विज्ञापन


राजशाही परिवार के इन ममी को नए म्यूजियम तक पहुंचाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शाही ममी के सम्मान में 21 बंदूकों की सलामी देने के साथ रंग बिरंगी लेजर रोशनी के साथ राजशाही धुन को भी बजाया गया। रथों पर उनका नाम भी आकर्षक ढंग से लिखा था। सुरक्षाबल घोड़ों पर मार्च कर रहे थे जबकि बड़ी-बड़ी हस्तियां ममी के पीछे वाहनों में चल रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रहे मौजूद
इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फताह एल सिसी ने नए म्यूजियम में सभी ममी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह दृश्य लोगों की महानता का परिणाम है। इस विशेष  सभ्यता की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि यही हमारा इतिहास है और खूबसूरती है।  


20 ममी का होगा दीदार
परेड में शामिल अधिकतर ममी प्राचीन न्यू किंग्डम की थीं जिन्होंने 1539 ईसा पूर्व से 1075 ईसापूर्व तक शासन किया था।  इसमें से 20 ममी का दीदार होगा। जबकि दो को संरक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed