{"_id":"6af0a50aa93ce7ab8303c10e","slug":"egypt-train-collision-kills-four-injures-88-near-cairo-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर: चार यात्रियों की मौत और 88 घायल; एक ट्रेन पटरी से उतरी, कैसे हुआ हादसा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मिस्र में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर: चार यात्रियों की मौत और 88 घायल; एक ट्रेन पटरी से उतरी, कैसे हुआ हादसा?
Sun, 08 Nov 2026 10:06 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, काहिरा।
पीटीआई, काहिरा।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sun, 08 Nov 2026 10:06 PM IST
सार
मिस्र में काहिरा के दक्षिण में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 88 लोग घायल हुए हैं। हादसा गीजा प्रांत के अल-अय्यात जिले में हुआ, जहां एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद एक ट्रेन पटरी से उतर गई। राष्ट्रपति ने जांच के आदेश दिए हैं और रेलवे प्रशासन रेल सेवाएं सामान्य करने में जुटा है।
विज्ञापन
मिस्र में ट्रेन की टक्कर
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में रविवार को दो ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना गीजा प्रांत के अल-अय्यात जिले में हुई, जो काहिरा से करीब 52 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, एक ट्रेन दक्षिण-पश्चिमी फय्यूम प्रांत की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह दक्षिणी असवान प्रांत की ओर जाने वाली दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों में से कौन सी ट्रेन पटरी से उतरी।
हादसे में कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हैं?
मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हादसे में चार लोगों की मौत और 88 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव दल तैनात किए गए। दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त डिब्बों और मलबे को हटाने के लिए क्रेन भी भेजी गईं, ताकि राहत कार्य जल्द पूरा किया जा सके।
मिस्र के राष्ट्रपति ने हादसे पर क्या कहा?
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने रेल हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने दुर्घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि जांच के जरिए हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाएगी। वहीं, मिस्र रेलवे प्राधिकरण ने कहा कि दुर्घटनास्थल से मलबा हटाने और रेल सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य समय-सारिणी के मुताबिक बहाल करने के लिए टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
क्या इसी इलाके में पहले भी हुआ था रेल हादसा?
अल-अय्यात जिले में रेल दुर्घटना का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में इसी इलाके में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हो गई थी। उस हादसे में एक ट्रेन चालक और उसका सहायक घायल हुए थे। रविवार को हुए हादसे के बाद एक बार फिर इस इलाके में रेल सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि, मौजूदा दुर्घटना के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।