फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Egypt proposes two day Gaza ceasefire to facilitate return of four Israeli hostages news in hindi

Gaza: मिस्र ने दिया गाजा में दो दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव, इस्राइली बंधकों की रिहाई के बदले रखी ये शर्त

Mon, 28 Oct 2024 08:08 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 28 Oct 2024 08:08 AM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रस्ताव को मतदान के लिए न रखने का प्रस्ताव चुना। उन्होंने रोनेन बार को बातचीत के लिए मिस्र वापस भेज दिया। इस्राइली मीडिया ने बताया कि हमास ने मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
Egypt proposes two day Gaza ceasefire to facilitate return of four Israeli hostages news in hindi
गाजा में हमला - फोटो : ANI

विस्तार

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने रविवार को बताया कि मिस्र ने गाजा में दो दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव दिया है। इसका उद्देश्य कुछ फलस्तीनी कैदियों के लिए चार इस्राइली बंधकों की अदला-बदली है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव में इस्राइली बंधकों की रिहाई के अलावा 10 दिनों की बातचीत भी शामिल है। पिछले हफ्ते इस्राइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के प्रमुख रोनेन बार ने इसे इस्राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट में प्रस्तुत किया था। अधिकांश मंत्रियों और सुरक्षा अधिकारियों ने इस विचार का समर्थन किया, जबकि वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन


इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव को मतदान के लिए न रखने का प्रस्ताव चुना। उन्होंने रोनेन बार को बातचीत के लिए मिस्र वापस भेज दिया। इस्राइली मीडिया ने बताया कि हमास ने मिस्र के प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा जताई। उन्होंने इस्राइल से यह आश्वासन भी मांगा कि इस्राइल भी मिस्र के प्रस्ताव का पालन करेगा। मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने बंधकों की रिहाई को लेकर सीआईए निदेशक बिल बर्न्स और कतर के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से बातचीत के लिए रविवार को दोहा का दौरा किया। मिस्र में हाल ही के बैठक में डेविड बार्निया ने बंधकों की रिहाई के बदले गाजा से निकलने का सुरक्षित मार्ग की पेशकश की थी
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने इस प्रस्ताव को तुरंत खारिज कर दिया।। हमास के उप-प्रमुख खलील अल-हया ने दावा किया कि यह प्रस्ताव हमास के बारे में इस्राइल की गलतफहमी को दिखाता है। इसमें संघर्ष को और लंबा खींचने का जोखिम है। हालांकि, मिस्र बातचीत के लिए कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेज रहा है। पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था। इस हमले में हजारों इस्राइली नागरिकों की मौत हो गई थी। हमले के साथ हमास ने 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि 97 नागरिकों को हमास ने अभी तक बंधक बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed