फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है मिस्र की बेली डांसर जिनकी तस्वीरों को समाज के लिए माना जा रहा खतरा

Tue, 30 Jun 2020 03:45 PM IST
अंशुल तलमले वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 30 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Egypt jails belly dancer Sama el masry for debauchery in social media crackdown
समा एल मासरी - फोटो : इंस्टाग्राम

मिस्र की एक बेली डांसर को अश्लीलता फैलाने के आरोप में तीन साल की जेल और करीब 14 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। अदालत ने समा-एल मासरी को इंस्टाग्राम और टिकटॉक के जरिए अनैतिक आचरण के मामले में दोषी पाया है।

Egypt jails belly dancer Sama el masry for debauchery in social media crackdown
समा एल मासरी - फोटो : ट्विटर

समा की फोटोज और वीडियोज को उत्तेजक और अनैतिक माना गया है। समा का टिकटॉक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है हालांकि तीन मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स वाला इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी एक्टिव है।

Egypt jails belly dancer Sama el masry for debauchery in social media crackdown
समा एल मासरी - फोटो : इंस्टाग्राम

दूसरी ओर 42 वर्षीय समा ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है, उनका कहना है कि जिन फोटोज, वीडियोज के आधार पर उन्हें सजा सुनाई गई है वह उनके फोन से बिना इजाजत के ही सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर पोस्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Egypt jails belly dancer Sama el masry for debauchery in social media crackdown
समा एल मासरी - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, अब्देल फतह अल-सिसी द्वारा शासित मिस्र में बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय कई युवतियों को अनैतिकता और समाज के पारिवारिक मूल्यों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साल 2018 में मिस्र में एक साइबर क्राइम कानून बनाया गया था, जिसके बाद उसे सरकार इंटरनेट का पर सेंसरशिप लाने की आजादी मिल गई थी।

विज्ञापन
Egypt jails belly dancer Sama el masry for debauchery in social media crackdown
समा एल मासरी - फोटो : ट्विटर

इस कानून के तहत 2 साल की सजा और 14 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है। कोर्ट के इस फैसले पर वहां के सांसद सदस्य जॉन तलत ने कहा कि स्वतंत्रता और व्याभिचारिकता के बीच बड़ा फर्क होता है, हमें इसे समझना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed