फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ecuador President says Julian Assange was trying to build a detective center in London Embassy

लंदन दूतावास में जासूसी केंद्र बनाने की कोशिश में था जूलियन असांजे

Mon, 15 Apr 2019 09:24 PM IST
अमर शर्मा एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Ecuador President says Julian Assange was trying to build a detective center in London Embassy
जूलियन असांजे (फाइल) - फोटो : Social Media
इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने हाल ही में जूलियन असांजे को शरण देने के अपने फैसले को पलटने का बचाव करते हुए कहा कि विकिलीक्स के संस्थापक ने इक्वाडोर के लंदन दूतावास में ‘जासूसी केंद्र’ स्थापित करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने ब्रिटेन के ‘द गार्जियन’ अखबार को एक साक्षात्कार के दौरान यह बात कही। मोरेनो ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे क्षेत्र से और पूर्व सरकार के अधिकारियों की अनुमति से इक्वाडोर दूतावास में दूसरे देशों के मामलों में दखल देने के लिए सुविधाएं मुहैया कराई गईं।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम अपने घर का इस्तेमाल जासूसी केंद्र बनाने के लिए नहीं होने दे सकते हैं।’ इक्वाडोर के राष्ट्रपति ने कहा, ‘हमारा फैसला स्वेच्छाचारी नहीं है, यह अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में गिरफ्तार हुए विकीलीक्स के संस्थापक असांजे पर 2012 में ब्रिटेन में मिली जमानत का दुरुपयोग करके इक्वाडोर के दूतावास में शरण लेने का आरोप है और इस मामले में वह सजा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ब्रिटेन से स्वीडन प्रत्यर्पित किए जाने के भय से उन्होंने इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी।

दुष्कर्म मामले पर स्वीडन को देंगे सहयोग

इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो के बयान से पहले असांजे के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ दुष्कर्म मामले को दोबारा खोला जाता है तो असांजे स्वीडिश अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे। लेकिन अमेरिका में प्रत्यर्पण का वह विरोध करते रहेंगे। हालांकि असांजे अपने ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोप से इनकार करते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed