फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ecuador: Daniel Noboa became President won with 52.2 percent votes

Ecuador: डेनियल नोबोआ बने इक्वाडोर के सबसे युवा राष्ट्रपति, हिंसाग्रस्त चुनाव में 52% मतों से जीत हासिल की

Tue, 17 Oct 2023 07:01 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्विटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्विटो Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 07:01 AM IST
सार

निर्वाचन अधिकारियों ने 96% मतों की गणना के बाद डेनियल नाबाओ को 52.2% मत मिलने की पुष्टि की। निर्वासित पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के सहयोगी लुइसा गोंजालेज को 47.8% वोट मिले। 

विज्ञापन
Ecuador: Daniel Noboa became President won with 52.2 percent votes
डेनियल नोबोआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के सबसे बड़े कारोबारी के बेटे डेनियल नोबोआ (35) ने अप्रत्याशित हिंसा के बीच हुए इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल कर ली है। चुनाव के दौरान हुई हिंसा में एक उम्मीदवार की मौत भी हो गई। 

विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारियों ने 96% मतों की गणना के बाद डेनियल नाबाओ को 52.2% मत मिलने की पुष्टि की। निर्वासित पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के सहयोगी लुइसा गोंजालेज को 47.8% वोट मिले। 
विज्ञापन


राजनीतिक करियर
बता दें कि 35 वर्षीय डेनियल नोबोआ देश के सबसे युवा राष्टपति हैं। उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 2021 में हुई थी। उन्होंने उस वक्त नेशनल असेंबली में सीट हासिल कर इसके आर्थिक विकास आयोग की अध्यक्षता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेनियल नोबोआ ने अमेरिका से शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र में एक कंपनी खोली थी और फिर वह अपने पिता की कंपनी ‘नोबोआ कॉर्प’ में शामिल हो गए, जहां उन्होंने जहाजरानी, रसद और वाणिज्यिक क्षेत्रों में प्रबंधन पदों को संभाला। नोबोआ के पिता अल्वारो नोबोआ भी पांच बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी। 

फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति का निधन
अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाने में योगदान के लिए 2008 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति व नोबेल विजेता मार्टी अहतिसारी का सोमवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। 


हिंसक संघर्षों को रोकने एवं सुलझाने के लिए अहतिसारी द्वारा गठित फाउंडेशन ने उनके निधन की पुष्टि की। 2021 में यह घोषणा की गई थी कि अहतिसारी अल्जाइमर से पीड़ित हैं। उन्हें निरस्त्रीकरण प्रक्रिया की निगरानी का काम सौंपा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed