फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Economic Minister Mohamed Saeed: Maldives still considers India as a friend

Maldives: 'मालदीव का अच्छा दोस्त है भारत', दोनों देशों के बीच चल रही तनातनी पर बोले मंत्री मोहम्मद सईद

Thu, 04 Apr 2024 10:06 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:06 PM IST
सार

मालदीव के वित्त मंत्री मोहम्मद शफीक ने कहा कि मालदीव आज भी भारत को अपना अच्छा दोस्त मानता है। गौरतलब है कि पिछले नवंबर में शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर, चीन समर्थक झुकाव के लिए जाने जाने वाले मुइज्जू ने भारत से अपने 88 सैन्य कर्मियों को देश से वापस लेने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Economic Minister Mohamed Saeed: Maldives still considers India as a friend
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्म मुइज्जू (फाइल फोटो) - फोटो : एक्स/डॉ. मोहम्मद मुइज्जू

विस्तार

मालदीव के वित्त मंत्री मोहम्मद शफीक ने हिंद महासागर में द्वीप राष्ट्र में विदेशी सैनिकों की मौजूदगी के खिलाफ राष्ट्रपति मुइज्जू के रुख का बचाव करते हुए कहा कि मालदीव अभी भी भारत को दोस्त ही मानता है। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 3 अप्रैल तक आने वाले कुल 6,20,358 पर्यटकों में से चीन 69,028 के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद रूस (63,272), ब्रिटेन (61,394), इटली (58,613),जर्मनी (48,581) और भारत (35,378) का स्थान रहा है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
गौरतलब है कि पिछले नवंबर में शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर, चीन समर्थक झुकाव के लिए जाने जाने वाले मुइज्जू ने भारत से अपने 88 सैन्य कर्मियों को देश से वापस लेने के लिए कहा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति मालदीव की संप्रभुता के लिए खतरा थी। मालदीव के वित्त मंत्री मोहम्मद शफीक से पूछा गया कि क्या माले चीन और भारत दोनों के साथ दोस्त हो सकता है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि मालदीव सभी देशों का दोस्त है। 
विज्ञापन


मालदीव सभी देशों का मित्र- मोहम्मद शफीक
एक साक्षात्कार में मोहम्मद शफीक ने कहा कि मुझे लगता है कि मालदीव सभी देशों का मित्र है। हम एक पर्यटक देश हैं और दुनिया के लिए खुले हैं। एक छुट्टियां बिताने की जगह के रूप में चीनी और भारतीय दोनों ही हमारी सराहना करते हैं। शफीक ने इस बात पर भी जोर दिया कि मालदीव अभी भी भारत को दोस्त मानता है। उन्होंने कहा कि बेशक, हम दोस्त हैं। हमारे राष्ट्रपति, हमारी सरकार और लोग यहां विदेशी सैनिकों की मौजूदगी को अस्वीकार करते हैं।मुइज्जू ने कहा था 10 मई के बाद कोई भी भारतीय सैन्यकर्मी, यहां तक कि नागरिक कपड़ों में भी, उनके देश के अंदर मौजूद नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनते ही मुइज्जू ने कही थी ये बात
पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति पद संभालने वाले मुइज्जू ने जनवरी में चीन का दौरा किया था और दोनों देशों ने हाल के हफ्तों में हथियारों और प्रशिक्षण की आपूर्ति सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की घटती संख्या पर टिप्पणी करते हुए शफीक ने कहा कि इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed